फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The guard was seen preparing for the police while working as a security guard Video goes Viral on Internet

Viral Video: सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए भी पुलिस की तैयारी करता दिखा शख्स, नाइट ड्यूटी में की पढ़ाई

Thu, 11 Sep 2025 03:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 11 Sep 2025 03:01 PM IST
सार

Viral Video: इसी कड़ी में बिहार के एक 23 साल के नौजवान सिक्योरिटी गार्ड, अमित की कहानी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। अमित ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के सामने कोई भी धारणाएं मायने नहीं रखतीं।

विज्ञापन
The guard was seen preparing for the police while working as a security guard Video goes Viral on Internet
गार्ड की नौकरी करते हुए लड़के ने की पढ़ाई - फोटो : इंस्टाग्राम @suhailrasool
loader

विस्तार

हमारे देश में अक्सर राज्यों और वहां के लोगों को लेकर कई तरह की धारणाएं बना ली जाती हैं। कई बार यह धारणाएं इतनी मजबूत हो जाती हैं कि उन राज्यों के लोगों की असली मेहनत और उनकी काबिलियत पर पर्दा पड़ जाता है। बिहार को भी अक्सर गलत नजरिए से देखा जाता है। लोग इसे खराब शिक्षा व्यवस्था, नौकरी की कमी और बाहर जाकर काम करने वाले लोगों से जोड़ देते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार के लोग अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष की वजह से हर जगह अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी कड़ी में बिहार के एक 23 साल के नौजवान सिक्योरिटी गार्ड, अमित की कहानी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। अमित ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के सामने कोई भी धारणाएं मायने नहीं रखतीं। दिन-रात मेहनत करने वाले अमित बिहार पुलिस की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि वह पढ़ाई के लिए दिन का समय नहीं निकाल पाते क्योंकि उनकी रात की ड्यूटी होती है। ऐसे में अमित अपनी ड्यूटी करते-करते ही पढ़ाई जारी रखते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suhail Rasool (@suhailrasool)




गार्ड की ड्यूटी करते हुए की पढ़ाई
अमित की यह मेहनत लोगों के सामने तब आई, जब इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर सुहैल रसूल ने उनका वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिखाया गया कि अमित सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी निभाते हुए मैथ के सवाल हल कर रहे हैं। सुहैल ने उनसे बातचीत करते हुए पूछा कि आखिर वह नाइट ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई कैसे कर पाते हैं। इस दौरान सुहैल बार-बार अमित को "ऑल द बेस्ट" कहते हैं और बताते हैं कि वह उन पर गर्व करते हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो शेयर करते हुए सुहैल ने लिखा,  "क्या प्रेरणा है। यह नौजवान रातभर ड्यूटी करता है और फिर भी पढ़ाई जारी रखता है।" इस वीडियो ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते अमित की कहानी वायरल हो गई और लोग उनकी मेहनत और संघर्ष से भावुक हो उठे। लोगों ने इस वीडियो पर ढेर सारे रिएक्शन दिए। एक यूजर ने अमित को "सच्ची प्रेरणा" बताया। वहीं एक और यूजर ने लिखा, "मैंने देखा है कि बिहार के लोग UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं के लिए भी बहुत मेहनत करते हैं। वे दिन-रात पढ़ते हैं।" एक तीसरे यूजर ने सुहैल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से अमित को चीयर अप किया, वह बहुत ही सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed