{"_id":"68676273937201ca840d6f79","slug":"the-girl-was-stuffed-in-the-car-in-such-a-way-during-the-farewell-video-goes-viral-on-internet-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: विदाई के समय ऐसे कार में ठूंसी गई लड़की, देखने वालों की छूट गई हंसी, बोले- किडनैपिंग है या विदाई?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: विदाई के समय ऐसे कार में ठूंसी गई लड़की, देखने वालों की छूट गई हंसी, बोले- किडनैपिंग है या विदाई?
Fri, 04 Jul 2025 10:54 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:54 AM IST
सार
Viral Video: आमतौर पर दुल्हन विदाई के समय अपने परिवार से गले मिलते हुए रोती है और भारी दिल से घर छोड़ती है, लेकिन इस वायरल वीडियो में दुल्हन का व्यवहार एकदम अलग ही नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन ससुराल जाने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है।
विज्ञापन
लड़की की विदाई का वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : इंस्टाग्राम @prajapati.singar
विस्तार
शादी के बाद बेटी की विदाई का लम्हा हर परिवार के लिए बेहद भावुक होता है क्योंकि यह वह समय होता है जब बेटी अपने मायके को अलविदा कहकर ससुराल के नए सफर पर निकलती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने विदाई के इस भावुक पल को हंसी-ठिठोली में बदल दिया है। वीडियो देखकर लोग चौंक गए और पूछने लगे कि यह सच में विदाई है या फिर कोई जबरन किडनैपिंग का सीन? तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर दुल्हन विदाई के समय अपने परिवार से गले मिलते हुए रोती है और भारी दिल से घर छोड़ती है, लेकिन इस वायरल वीडियो में दुल्हन का व्यवहार एकदम अलग ही नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन ससुराल जाने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है और वह घर के बाहर जाते समय फूट-फूटकर रोते हुए बार-बार कह रही है, “हम नहीं जाएंगे।” उसकी आवाज और उसकी जिद देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी छोटे बच्चे को जबरदस्ती स्कूल भेजा जा रहा हो और वह जिद पकड़ लेता है कि स्कूल नहीं जाएगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
विदाई का सीन बना मजेदार
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जब दुल्हन की जिद और रोना बढ़ता जाता है, तब घर की कुछ महिलाएं आपस में इशारा करती हैं और फिर दो लोग आते हैं। वे दुल्हन को गोद में उठाकर उसे सीधे कार में बैठा देते हैं, जबकि वह अब भी जोर-जोर से रोते हुए हम नहीं जाएंगे की रट लगाए रहती है। यह पूरा सीन इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद लोग पहले तो हैरान रह गए और फिर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आमतौर पर विदाई का माहौल गंभीर और इमोशनल होता है, लेकिन इस वीडियो में विदाई के पल ने लोगों का खूब मनोरंजन कर दिया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @prajapati.singar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, “विदाई का टाइम।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, और कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। किसी ने इस सीन को फिल्मी अपहरण से तुलना की तो किसी ने कहा कि यह देखकर समझ ही नहीं आ रहा कि हंसे या रोएं। एक यूजर ने कमेंट किया, “ये विदाई है या किडनैपिंग का लाइव वीडियो?” एक और यूजर ने लिखा, “हंस भी रहा हूं और दुख भी हो रहा है।” वहीं, एक यूजर ने मजेदार तुलना करते हुए कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे बच्चा पहले दिन स्कूल जाने से पहले डरकर रो रहा हो और कह रहा हो, हम नहीं जाएंगे।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और विदाई के इमोशनल माहौल को मजाकिया बना दिया।