फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The eagle came slowly and grabbed the deers neck and flew away Video goes Viral on Internet

Viral Video: धीरे से आया चील और हिरण की गर्दन दबोच कर ले उड़ा, कमजोर दिल वाले बिल्कुल भी न देखें

Fri, 22 Aug 2025 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Aug 2025 10:21 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की गवाही देता है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह एक बड़ी चील ने पहाड़ों में घूम रहे एक छोटे से हिरण के बच्चे को शिकार बना लिया।

विज्ञापन
The eagle came slowly and grabbed the deers neck and flew away Video goes Viral on Internet
हिरण की गर्दन को मुंह में दबोचकर साथ उड़ा ले गई चील - फोटो : x@Crazymoments01

विस्तार

बचपन में जब भी हम गर्मियों की दोपहर में छत पर लेट जाते थे, तो अक्सर बड़े-बुजुर्ग डराते थे कि ऊपर चील मंडरा रही है और अगर उसने देख लिया तो आंख निकालकर ले जाएगी। उस समय यह बात सच लगती थी और बच्चों के दिल में डर बैठ जाता था। हालांकि, असल में कभी किसी ने ऐसा होता हुआ नहीं देखा। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि चील दुनिया के सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी पक्षियों में से एक है। उसकी नजर इतनी तेज होती है कि वह आसमान की ऊंचाई से भी अपने शिकार को साफ-साफ देख सकती है। तो आज की अइस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की गवाही देता है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह एक बड़ी चील ने पहाड़ों में घूम रहे एक छोटे से हिरण के बच्चे को शिकार बना लिया। यह नजारा इतना चौंकाने वाला और खौफनाक है कि देखने वाले की रूह कांप जाए। वीडियो में साफ नजर आता है कि चील आसमान से झपट्टा मारते हुए नीचे आती है और पलक झपकते ही हिरण के बच्चे को अपने पंजों में जकड़ लेती है। इसके बाद वह उसे हवा में उठाकर ले जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चील ने मुंह में दबोची हिरण की गर्दन
इस सीन को देखकर यह समझ पाना मुश्किल नहीं है कि चील क्यों इतनी डरावनी और खतरनाक मानी जाती है। उसका आकार बड़ा होता है और सबसे खास बात उसके पंजों में लगे नुकीले नाखून हैं। जब एक बार शिकार उसके पंजों में फंस जाए, तो बच पाना लगभग नामुमकिन होता है। यही वजह है कि लोग उसे ‘आसमान का राजा’ भी कहते हैं।

लोगों को नहीं हुआ अपनी आंखों पर विश्वास
इस वीडियो को @crazymoment नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। पोस्ट होने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया और अब तक इसे दो मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और कई लोगों ने इसे प्रकृति का सबसे खतरनाक लेकिन बेहतरीन नजारा बताया है। जानकारी के लिए बता दें कि इन पक्षियों की खासियत यह है कि ये बहुत ऊंचाई से उड़ते हुए भी अपने शिकार को आसानी से देख लेते हैं और फिर अचानक उस पर टूट पड़ते हैं। चील की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पीड और पंजे होते हैं। जब वह अपने शिकार को पकड़ लेती है तो सबसे पहले उसकी आंखों पर वार करती है। इससे शिकार कमजोर हो जाता है और उसके पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed