{"_id":"69116cd7d17d308348071ba3","slug":"the-driver-was-watching-bigg-boss-on-his-mobile-while-driving-the-bus-at-high-speed-video-goes-viral-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रफ्तार में बस चलाते हुए मोबाइल पर बिग बॉस देख रहा था ड्राइवर, फिर आगे जो हुआ देख कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रफ्तार में बस चलाते हुए मोबाइल पर बिग बॉस देख रहा था ड्राइवर, फिर आगे जो हुआ देख कांप जाएगी रूह
Mon, 10 Nov 2025 10:11 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:11 AM IST
सार
Viral Video: यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @nagesh_2161 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर गाड़ी की स्टीयरिंग के नीचे मोबाइल रखकर आराम से रियलिटी शो देख रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्रामnagesh_2161
विस्तार
देश में हाल ही में हुए कई बस हादसों के बाद से लोग सफर को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। ऐसे में अब एक और वीडियो सामने आया है जिसने यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है। ये मामला एक प्राइवेट ट्रैवल कंपनी की बस का है, जिसमें ड्राइवर की लापरवाही देख लोगों के होश उड़ गए। दरअसल मुंबई से हैदराबाद जा रही बस का ड्राइवर रात के वक्त करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और उसी दौरान मोबाइल पर बिग बॉस देख रहा था। सोचिए इतनी स्पीड में बस चलाते वक्त अगर ध्यान जरा भी भटका होता तो दर्जनों लोगों की जान जा सकती थी। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @nagesh_2161 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर गाड़ी की स्टीयरिंग के नीचे मोबाइल रखकर आराम से रियलिटी शो देख रहा है। पीछे बैठे यात्री ने जब यह नजारा देखा तो उसने तुरंत मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो के साथ कैप्शन में शख्स ने लिखा, “यह भी हादसों की एक बड़ी वजह है।” और सच कहें तो उसने गलत भी नहीं कहा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
लोगों का फूटा गुस्सा
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हर कोई कहने लगा कि ऐसी गैर-जिम्मेदार हरकतों की वजह से ही सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। मामला बढ़ता देख संबंधित ट्रैवल कंपनी ने तुरंत एक्शन लिया और ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया।
माफीनामा किया जारी
कंपनी ने इस घटना पर सार्वजनिक माफीनामा जारी किया और लिखा, मुंबई से हैदराबाद की यात्रा के दौरान जो हुआ, उसके लिए हम बेहद शर्मिंदा हैं। यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। ड्राइवर की यह हरकत पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसी कारण हमने तुरंत उसकी सेवा समाप्त कर दी है। सभी ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।” कंपनी ने आगे यह भी कहा कि ऐसे मामलों से उन्हें अपनी ट्रेनिंग और निगरानी प्रक्रिया को और मजबूत करने की जरूरत महसूस हुई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि अगर कभी भी किसी सफर के दौरान इस तरह की लापरवाही दिखे तो तुरंत कंपनी को सूचित करें।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर ड्राइवर को शो देखने का इतना शौक है तो घर पर बैठे-बैठे देखे, लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों करता है।” दूसरे यूजर ने कहा, “इतनी बड़ी कंपनी और ड्राइवर मोबाइल में व्यस्त है, यह तो सीधा-सीधा खतरे से खेलने जैसा है।”