{"_id":"691e9ed6a9d9678c0303d06e","slug":"the-children-exam-system-is-so-strict-that-even-cheating-is-not-allowed-video-goes-viral-on-internet-2025-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बच्चों की इतनी सख्त परीक्षा व्यवस्था कि चीटिंग भी फेल, वायरल वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बच्चों की इतनी सख्त परीक्षा व्यवस्था कि चीटिंग भी फेल, वायरल वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे
Thu, 20 Nov 2025 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:23 AM IST
सार
Viral Video: दरअसल वीडियो में एक एग्जाम हॉल दिखाया गया है, लेकिन यह कोई नॉर्मल परीक्षा का माहौल नहीं है। यहां बच्चे जिस तरह से बैठे हैं, उसे देखकर किसी का भी दिमाग घुम सकता है।
विज्ञापन
बच्चों की परीक्षा देख लोग हुए दंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@pintuwriter07
विस्तार
सोशल मीडिया का जमाना ऐसा हो गया है कि अगर कोई कह दे कि वह किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म पर नहीं है तो लोग चौंक जाते हैं। हर दूसरा इंसान इंस्टाग्राम, फेसबुक या यूट्यूब पर एक्टिव दिख जाता है। हम और आप भी दिनभर न जाने कितने वीडियो, रील और वायरल पोस्ट देखते रहते हैं। ऐसे ही एक अनोखे वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, जिसकी चर्चा इन दिनों जमकर हो रही है। वीडियो में ऐसा क्या है, यही बताने के लिए लोग इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल वीडियो में एक एग्जाम हॉल दिखाया गया है, लेकिन यह कोई नॉर्मल परीक्षा का माहौल नहीं है। यहां बच्चे जिस तरह से बैठे हैं, उसे देखकर किसी का भी दिमाग घुम सकता है। जैसे ही वीडियो शुरू होता है नजर आता है कि छात्रों की सीटिंग इतनी ज्यादा दूरी पर रखी गई है कि अगर बच्चा चाहे भी तो अपने पड़ोसी से नकल नहीं कर सकता। उनके बीच इतना फासला है कि उन्हें एक-दूसरे का चेहरा भी ठीक से नजर नहीं आता। मानो पूरा हॉल चीटिंग-प्रूफ जोन बन चुका हो।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
बच्चों की परीक्षा देख लोग हुए दंग
बच्चे अपनी-अपनी सीटों पर सिर झुकाकर लिख रहे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई सबसे कठिन परीक्षा हो रही हो। देखने में तो यह किसी प्रतियोगी परीक्षा का सेटअप लगता है, लेकिन असल में यह सामान्य स्कूल का एग्जाम ही बताया जा रहा है। ऐसे सख्त इंतजाम देखकर कई लोगों ने मजाक में कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी दूरी पर बैठकर परीक्षा कभी नहीं दी।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो इतना अनोखा है कि देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। इसे pintuwriter07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद से ही लोग कमेंट करते-करते थक नहीं रहे। खबर लिखे जाने तक इसे 67 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “ये यूपीएससी का एग्जाम है क्या? इतनी कड़ी सिक्योरिटी तो वहां भी नहीं होती।” दूसरे ने हंसते हुए कहा, “अच्छा हुआ हमारे टाइम में ऐसा नहीं होता था, वरना पास होना मुश्किल था।” तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “अबकी बार तो पूरी क्लास फेल हो जाएगी।” किसी ने अपने स्कूल की तारीफ करते हुए कहा, “हमारा स्कूल इसके मुकाबले स्वर्ग था।” लोगों का कहना है कि बच्चों को इतना दूर बैठाने का फायदा बस यही है कि नकल की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाती है। लेकिन दूसरे लोग यह भी बोल रहे हैं कि इतनी दूरी पर बैठकर लिखना बच्चों के लिए भी काफी मुश्किल होता होगा।