Viral Video: खाना परोसते हुए भी खान सर का वीडियो देख रहा था केटर बॉय, लोग बोले- पढ़ने वाला कहीं भी पढ़ता है
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी समारोह या कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जहां भोजन परोसने के लिए कुछ लोग तैनात हैं। सभी एक जैसी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक लड़का ऐसा भी दिखता है जो न केवल सेवा दे रहा है, बल्कि पढ़ाई भी कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा का महत्व हर व्यक्ति के जीवन में बेहद गहरा होता है। अगर जीवन में ऊंचाइयों को छूना है तो उसके लिए अच्छी पढ़ाई बेहद आवश्यक है। ज्ञान के बिना इंसान केवल नॉर्मल कामों तक ही सीमित रह जाता है, जिससे जीवन में तरक्की कर पाना मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग यह कहते नजर आते हैं कि उनके पास पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहा एक वीडियो इस सोच को पूरी तरह से बदल देता है। यह वीडियो दर्शाता है कि अगर इंसान के भीतर सीखने की ललक हो, तो कोई भी कठिनाई उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी समारोह या कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जहां भोजन परोसने के लिए कुछ लोग तैनात हैं। सभी एक जैसी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक लड़का ऐसा भी दिखता है जो न केवल सेवा दे रहा है, बल्कि पढ़ाई भी कर रहा है। उसने सामने एक मोबाइल फोन रखा हुआ है, जिसमें मशहूर शिक्षक खान सर का वीडियो चल रहा है। यह साफ तौर पर दर्शाता है कि वह अपने काम के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी गंभीर है और हर संभव अवसर का उपयोग कर रहा है।
Padhne wale kahi bhi padh lete hai pic.twitter.com/gFQ4KaZuGH
— Bhoomika Maheshwari (@sankii_memer) June 6, 2025
वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस लड़के का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लोग उसकी मेहनत और पढ़ाई के लिए समर्पण को देखकर प्रेरित हो रहे हैं। कम रिसोर्सेज के बावजूद उसका ज्ञान पाने का प्रयास यह संदेश देता है कि सच्ची इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। यह वीडियो एक्स पर @sankii_memer नाम के अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर ढेरों कमेंट्स भी आ चुके हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “नहीं, अब तो मैंने उम्मीद छोड़ दी है।” वहीं एक और यूजर ने हंसते हुए कहा, “यह वीडियो मेरे पैरेंट्स को नहीं दिखना चाहिए।” किसी ने इस पर मजेदार इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि सीखने की कोई सीमा नहीं होती। अगर मन में लगन हो और लक्ष्य स्पष्ट हो तो किसी भी हालात में पढ़ाई की जा सकती है। यही समर्पण किसी भी व्यक्ति को कामयाबी की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।