फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The baraatis fell down from the roof in the middle of the wedding Video goes Viral on Internet

Viral Video: न ही आया भूकंप और न लगा कोई झटका, फिर भी चल रही शादी के बीच धड़ाम से छत से नीचे पहुंच गए बराती

Fri, 13 Jun 2025 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Jun 2025 12:36 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो एक घर की छत पर हो रही शादी का है। मंडप में दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फेरे ले रहे होते हैं। उनके चारों ओर रिश्तेदार और दोस्त खड़े होकर इस शुभ घड़ी का गवाह बन रहे होते हैं।

विज्ञापन
The baraatis fell down from the roof in the middle of the wedding Video goes Viral on Internet
जमीन के नीचे घुसे बराती - फोटो : इंस्टाग्राम @ankit_.000__

विस्तार

शादी के मौके पर जब घराती और बाराती एक साथ मिलकर रस्में निभा रहे हों, तो माहौल बेहद खुशनुमा होता है। लेकिन अगर ऐसे में कोई अनहोनी घट जाए तो जश्न का माहौल पल भर में हड़कंप में बदल सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो क्लिप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां शादी समारोह के दौरान अचानक कुछ ऐसा घटा कि वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक घर की छत पर हो रही शादी का है। मंडप में दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फेरे ले रहे होते हैं। उनके चारों ओर रिश्तेदार और दोस्त खड़े होकर इस शुभ घड़ी का गवाह बन रहे होते हैं। लेकिन इसी दौरान छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर जाता है। देखते ही देखते वहां मौजूद कई मेहमान धड़ाम से नीचे जा गिरते हैं। इस हादसे ने सभी को चौंका दिया। हालांकि इसे धरती मां की गोद कहना थोड़ा अलग अंदाज में सही बैठता है क्योंकि छत से गिरने के बाद लोग सीधे जमीन पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि कोई जानलेवा दुर्घटना नहीं हुई। कुछ लोगों को चोटें जरूर आईं, मगर कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


https://www.instagram.com/p/DKtl21LIBLO/

वीडियो को लोग कर रहे हैं शेयर
करीब 31 सेकंड की इस क्लिप में यह पूरी घटना कैद है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @ankit_.000__ पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1 करोड़ 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और 2 हजार से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "सौभाग्य से मंडप बीच में था, वरना दूल्हा-दुल्हन और पंडित भी गिर जाते!" वहीं, एक और कमेंट में मजाक करते हुए लिखा गया, "पीछे औरतें जो गालियां दे रही थीं, उसी का असर है ये सब।" किसी ने कहा, "हमला एकदम अचानक हुआ।" जबकि एक और यूजर ने लिखा, "लगता है पाताल लोक का रास्ता यहीं से खुलता है।" इस घटना ने यह साबित कर दिया कि शादियों में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और जब कुछ अलग घटे तो वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनते देर नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed