{"_id":"6a4509d5e9102c2a350f1cb5","slug":"swiftlet-bird-saliva-nest-more-expensive-than-gold-sold-in-lakhs-high-price-shocking-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Bird Nest: हीरे से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोसला, खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं अमीर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Bird Nest: हीरे से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोसला, खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं अमीर
Wed, 01 Jul 2026 06:07 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:07 PM IST
सार
Viral Bird Nest: दुनिया में एक ऐसी चिड़िया पाई जाती है, जिसका घोसला लाखों रुपये में बिकता है। सबसे खास बात यह है कि यह चड़िया अपनी लार से घोसला बनाती हैं। आइए जानते हैं इसके घोसले की क्यों इतनी कीमत है?
विज्ञापन
हीरे से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोसला, खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं अमीर
- फोटो : AI
विस्तार
Viral Bird Nest: कई जीव अपनी खासियत पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इन जीवों के बारे में जानकर इंसान हैरान हो जाते हैं। कोई अपनी खूबसूरती, तो कोई अपनी ताकत के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन एक छोटी सी चिड़िया का बनाया घोसला इतना प्रसिद्ध है कि लाखों में बिकता है। आमौतर हम सभी यही जानते हैं कि पक्षी अपना घोसला तिनकों, पत्तों और छोटी टहनियों से बनाते हैं। लेकिन स्विफ्टलेट नाम की एक पक्षी ऐसा नहीं करती है। यह अपने घोंसले को बनाने के लिए अपने लार का इस्तेमाल करती है। इसके कारण स्विफ्टलेट का घोसला दुनिया की सबसे महंगी प्राकृतिक चीजों में शामिल है।
विज्ञापन
लार से कैसे बनाती है घोसला?
स्विफ्टलेट चिड़िया की सबसे खास बात यह है कि वह अपना घोसला बनाने के लिए अपनी लार का इस्तेमाल करती है। इसकी लार हवा के संपर्क में आने के बाद धीरे-धीरे सूख जाती है और एक मजबूत पदार्थ बन जाती है। यह घोसला कप के आकार की तरह होता है। कई दिनों की मेहनत के बाद स्विफ्टलेट अपना घोसला तैयार करती है, जो काफी मजबूत होता है। इसकी वजह से घोसले की कीमत इतना अधिक होती है। यह चिड़िया आमतौर पर ऊंची चट्टानों, समुद्री किनारों के पास बनी गुफाओं और अंधेरी जगहों पर अपना घोंसला बनाती है।
विज्ञापन
क्यों लाखों रुपये में बिकता है घोसला?
स्विफ्टलेट के घोंसले की कीमत जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। एशिया के कई देशों में बहुत अधिक मांग। एक किलो शुद्ध स्विफ्टलेट घोंसला लाखों रुपये तक में बिक सकता है। चीन, हांगकांग, सिंगापुर जैसे देशों में लोग इसका इस्तेमाल एक विशेष बर्ड नेस्ट सूप बनाने के लिए करते हैं। रईस परिवार एक लग्जरी फूड की तरह इसका इस्तेमाल करते हैं। कई महंगे रेस्टोरेंट में यह खास डिश के रूप में दिया जाता है। कई लोगों का मानना है कि यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
Rare Fossil Discovery: समुद्र किनारे टहल रहे बच्चे को मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए
Saanp Ka Video: अस्पताल में मरीजों का इलाज करने पहुंचा कोबरा! डाॅक्टर की कुर्सी पर सांप को बैठा देख मचा हड़कंप
दावा किया जाता है कि इसमें प्रोटीन, अमीनो एसिड और कई तरह के मिनरल मिलते हैं। कई लोगों का दावा है कि इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और त्वचा के लिए अच्छा होता है। हालांकि, इसको लेकर वैज्ञानिकों की राय अलग-अलग है। बर्ड नेस्ट सूप चीन की पुरानी परंपरा का हिस्सा है। कई जगहों पर इसके घोसले और पक्षी की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
डिसक्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। amarujala.com की इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।