फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Surfer bitten in 4th shark attack off Australia's east coast in 3 days

Weird News: क्यों ऑस्ट्रेलिया में अचानक हमला करने लगी हैं शार्क? तीन दिन में चार लोगों को बनाया निशाना

Tue, 20 Jan 2026 03:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 03:47 PM IST
सार

Weird News: ऑस्ट्रेलिया में शार्क ने तीन में चार पर हमला किया है। इस हमले में घायल एक शख्स की दोनों पैर काटने पड़े हैं। शार्क के बढ़ते हमले को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। 
 

विज्ञापन
Surfer bitten in 4th shark attack off Australia's east coast in 3 days
क्यों ऑस्ट्रेलिया में अचानक हमला करने लगी हैं शार्क? - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Weird News: ऑस्ट्रेलिया से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स के तट पर शार्क का लोगों पर लगातार हमला जारी है। शार्क ने तीन दिन में चौथी बार लोगों पर हमला किया है। शार्क ने पॉइंट प्लोमर क्षेत्र में एक 39 साल के सर्फर पर अचानक हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि सुबह लगभग नौ बजे शार्क ने सर्फर के सर्फबोर्ड पर हमला कर दिया। किस्मत अच्छी थी सर्फर को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। शख्स सर्फर बोर्ड की वजह से बच गया। वो स्थानीय लोगों की मदद से किनारे तक पहुंचा और उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
  • विज्ञापन


शार्क ने पहले भी किया था हमला 

  • रविवार और सोमवार को भी सिडनी के अलग-अलग समुद्र तटों पर शार्क ने हमला किया था। इसमें एक व्यक्ति और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि एक अन्य लड़के का सर्फबोर्ड शार्क ने काट लिया था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

  • शार्क ने सिडनी हार्बर मेंभी एक 12 वर्षीय लड़के पर हमला किया था और उसके दोनों पैरों के कटने पड़े। सोमवार को शाम के समय मैनली इलाके में शार्क के हमले में एक युवा सर्फर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Baba Vanga: क्या सोने के दाम को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? जानिए कितना महंगा हो सकता है सोना  

Viral Video: चलते ट्रक के नीचे बाइक दौड़ाता दिखा शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे


क्यों हमले कर रहीं शार्क? 

  • शार्क के बढ़ते हमले को देखते हुए प्रशासन ने न्यू साउथ वेल्स के उत्तरी तट और सिडनी के कई समुद्र तटों को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि हाल में हुई बारिश की वजह से समुद्र का पानी मटमैला हो गया है। इसके कारण बुल शार्क के हमलों का खतरा बढ़ जाता है।

 

  • समुद्र तटों पर इलेक्ट्रॉनिक ड्रमलाइन भी तैनात किए गए हैं, ताकि शार्क की मौजूदगी की समय रहते ही जानकारी मिल जाए। सर्फ लाइफ सेविंग न्यू साउथ वेल्स ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल समुद्र में न जाएं और तैराकी के लिए स्विमिंग पूल का ही इस्तेमाल करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed