फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Supernatural Stories ›   two friends stabbed third friend 19 times

भूतों से इतना था लगाव कि 19 बार दोस्त को घोंपा चाकू!

Mon, 23 Jun 2014 05:36 PM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
two friends stabbed third friend 19 times

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हम सभी को अच्छी लगती हैं। कभी हम उन्हें पाने ख्वाहिश करते हैं तो कभी उसे किसी तरह हासिल कर लेते हैं।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक कुछ इसी तरह से ये दोनों सहेलियां भी भूतों की कहानियां पढ़ने की खूब शौकीन थी। फिर चाहे वो दिन हो या रात, वो हमेशा इंटरनेट पर बैठकर भूतों की कहानियों में ही डूबी रहती थी।

एक वक्त ऐसा आ गया था कि दोनों को अपनी असली जिंदगी से बेहतर भूतों का काल्पनिक जीवन पसंद आने लगा था। सिर्फ सही नहीं, उन्हें तो भूतों की कहानियों में सबसे ज्यादा स्लेंडर मैन भा गया। अब वो बस उसके ग्रुप में शामिल होना चाहती थीं।

विज्ञापन

बनाया एक भयानक प्लान

two friends stabbed third friend 19 times

भूतों की कहानियों ने दोनों पर इतना गहरा असर डाला कि उन्होंने स्लेंडर मैन नाम के भूत के समूह में शामिल होने के लिए एक खून भी करने को तैयार थी।

किसी की जान लेकर वो इस बात को साबित करना चाहती थी कि वो भी जान ले सकती हैं और इसलिए उन्हें असली स्लेंडर मैन के होने का एहसास भी होगा। दोस्त की जान लेकर वो स्लेंडर मैन की तरह उसके ग्रुप में शामिल होकर जंगल में रहना चाहती थी।

फिर मॉरगन और अनीसा ने मिलकर अपनी एक तीसरी सहेली को घर पर सोने के लिए बुलाया। दोस्त के आ जाने पर वो दोनों सहेलियां उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गई और फिर वहां उसकी बर्बर तरीके जान लेने की कोशिश की।

19 बार घोंपा चाकू

two friends stabbed third friend 19 times

दोनों ने भूत के चक्कर में अपनी नादान सहेली को 19 बार चाकू घोंपे और उसकी जान लेनी चाही। दोनों ने लड़की को अधमरा कर वहीं छोड़कर भाग गई।

लड़की की किस्मत अच्छी थी कि वो किसी तरह जंगल के बाहर आने की कोशिश में कामयाब रही। एक साइकिल सवार आदमी से उसने मदद ली और अस्पताल जा पहुंची।

अभी भी लड़की बहुत सहमी हुई है लेकिन उसकी हालत स्थिर है। उधर दूसरी तरफ दोनों लड़कियां हिरासत में है। अगर दोनों के ऊपर कत्ल करने का इल्जाम सही पाया गया तो उन्हें 65 सालों तक की जेल हो सकती है। पूरा मामला अमेरिका के विस्कॉसिन का है।

हैरतअंगेज! सेक्स डॉल ने बेच डाली कई कारें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed