WARNING:गुड़िया का वीडियो कर रहा बीमार
- गुड़िया की वीडियो लोगों को परेशान कर रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूत के होने या ना होने के बारे में आपकी जो भी सोच हो, पर इनसी जुड़ी एक खबर जो सुर्खियों में है वो पेगी नाम की भूतिया गुड़िया है।
डेली मेल के मुताबिक पेगी नाम की गुड़िया में लोगों के दावें हैं कि कई अनचाही ताकतें हैं। सिर्फ इस गुड़िया की तस्वीर देखने और वीडियो देखने के बाद लगभग 80 लोगों ने सिरदर्द, सीने में दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतों के बारे में बोला है।
नाम को गोपनीय रखते हुए एक महिला ने ये भी बताया की पेगी का वीडियो देखने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ गया था।
पता नहीं क्या है सच
इस गुड़िया की मालकिन ने गुड़िया में रूहानी ताकत होने की संभावना के चलते उसे एक पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर को जांचने के लिए दे दिया है। माना जा रहा है गुड़िया में किसी बुरी आत्मा का साया है।
ब्रिटेन के श्रॉपशायर में रहने वाली पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर जेन हैरिस कहती हैं कि उनके साथ कई लोगों ने पेगी से जुड़े अपने अहसास शेयर किए हैं।
अभी इस कहानी का सच क्या है, ये तो कोई बता नहीं पाया। पर जेन कहती हैं कि उनका अंदाजा बताता है कि गुड़िया के अंदर 1946 में मृत एक महिला का साया है।