फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Supernatural Stories ›   Every person of this city talk to the dead people known as Psychic Capital in us

यहां हर इंसान करता है मरे हुए लोगों से बात, 'साइकिक कैपिटल' के नाम से है मशहूर है शहर

Fri, 10 Nov 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Fri, 10 Nov 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
Every person of this city talk to the dead people known as Psychic Capital in us
डेमो
मरे हुए से बात करने की कोशिश करना पूरी दुनिया में आम बात हो चुकी है। कई लोग दावा करते हैं कि 'लाल किताब के जरिए वे मरे हुए लोगों से बात कर सकते हैं। ऐसा दावा करने वाले भी कम ही सामने आते हैं लेकिन यहां तो पूरा शहर ही ऐसा दावा कर रहा है...
विज्ञापन


इसे जानने के लिए कई वैज्ञान‌िक शोध भी क‌िए जा रहे हैं और पारामनोवैज्ञान‌िक अलग-अलग तरह के दावे करते रहे हैं। पारामनोवैज्ञान‌िकों के अनुसार मृत्यु के बाद भी कुछ अस्त‌ित्व बचा रहता है। अगर प्रयास क‌िया जाए तो मृत व्यक्त‌ि से संपर्क क‌िया जा सकता है।
विज्ञापन

Every person of this city talk to the dead people known as Psychic Capital in us
डेमो
मृत्यु को प्राप्त हुए व्यक्त‌ि से संपर्क करने के कई तरीके हैं ज‌िनसे परलोक गए व्यक्त‌ि को वापस अपने बीच बुला सकते हैं। मृत्यु के बाद भौत‌िक शरीर समाप्त हो जाता है, व्यक्त‌ि एक उर्जा एक आत्मा के रुप में मौजूद होता है। इसल‌िए उनसे संपर्क करने के ल‌िए एक माध्यम की जरुरत होती है।

अमेर‌िका का एक शहर ऐसा ही जहां की आधी आबादी इस बात का दावा करती है क‌ि उनमें ऐसी शक्त‌ि मौजूद है क‌ि वह माध्यम बनकर या अन्य तरीकों से परलोक गए व्यक्त‌ि की आत्मा से संपर्क कर सकते हैं।

यहां के लोग प्रेतात्माओं से पीड़‌ित व्यक्त‌ियों का उपचार करने का भी दावा करते हैं इसल‌िए दूर-दूर से लोग यहां पारलौक‌िक शक्त‌ियों का अनुभव करने आते रहते हैं। अपनी इन्हीं खूब‌ियों के कारण इस शहर को 'साइकिक कैपिटल' भी कहा जाता है।

Every person of this city talk to the dead people known as Psychic Capital in us
डेमो
दुन‌िया भर में 'साइकिक कैपिटल' के नाम से ज‌िस शहर को जाना जाता है उस शहर का नाम है कासाडागा टाउन। माना जाता है क‌ि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग मनोविज्ञान के जानकार हैं और मृत आत्माओं से साक्षात्कार करने का दावा करते हैं। 1875 में इस टाउन को न्यूयॉर्क के आध्यात्मिक गुरु जॉर्ज कॉल्बी ने बसाया था। धीरे-धीरे यहां लोग बसने लगे, जो खुद स्प्रिचुअल हीलर्स बन गए।

आज कासाडागा में 100 से अधिक स्प्रिचुअल हीलर्स हैं, जो मृत आत्‍माओं से संपर्क होने का दावा करते हैं। हर साल यहां सैकड़ों लोग दूर-दूर से बुरी आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। यहां इसाईयत, दर्शन और विज्ञान के मिले-जुले आधार पर केंद्रित आध्यात्म का एक अनूठा रूप देखने को मिलता है।

यहां के स्प्रिचुअल हीलर्स टैरो कार्ड्स या हस्तरेखाओं को पढ़कर इन आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते हैं। हर साल यहां करीब 15 हजार लोग आते हैं। यही कासाडागा की अर्थव्यवस्‍था का आधार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed