फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Supernatural Stories ›   a girl died in age of 20 but she alive still in yemen

मरने के बाद भी वो जिंदा है

Mon, 06 Nov 2017 10:56 AM IST
खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला
खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
a girl died in age of 20 but she alive still in yemen
एक लड़की जिसकी मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है, लेकिन आज भी उसकी कब्र से खुशबू आती है। इस खुशबू के पीछे के रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया है।
विज्ञापन

 
यमन के धाफर गांव के कब्रिस्तान में एक कब्र ऐसी भी है, जो हमेशा महकती रहती है। यह कब्र एक लड़की की है, जो बीस साल की उम्र में बीमारी के कारण मर गई थी। लड़की की मौत के बाद परिजनों ने गांववालों के साथ मिलकर उसके शव को पास के ही एक कब्रिस्तान में दफना दिया था। शुरू में तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन धीरे-धीरे कब्रिस्तान के अंदर से खुशबू आने लगी।
विज्ञापन


बिल्कुल ताजे फूलों की तरह। पहले तो गांववालों ने सोचा कि लोग कब्रिस्तान में मृतकों की कब्र पर फूल रखकर जाते हैं, ये खुशबू वहीं से आती है, लेकिन जब खुशबू रोज आने लगी, तो ग्रामीणों ने खुशबू का कारण जानने की कोशिश की। कुछ ग्रामीण एकत्र होकर कब्रिस्तान पहुंचे। ग्रामीणों ने पाया कि यह खुशबू उस लड़की की कब्र से आ रही है, जो कुछ दिन पहले मरी थी। खुशबू कैसे आ रही है? क्या कब्र के अंदर ऐसा कोई खुशबूदार पदार्थ रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे जानने के लिए ग्रामीणों ने जब परिजनों से पूछा, तो परिजनों ने बताया कि उन्होंने कब्र के अंदर शव के साथ कोई खुशबूदार चीज नहीं रखी थी। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई। इस रहस्यमयी खुशबू के कारण लोग कब्रिस्तान के पास से गुजरने से भी डरने लगे। एक दिन तेज बारिश हुई और कब्रिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा।

कुछ शव कब्र से बाहर आ गए। जब ग्रामीणों को शव कब्र से बाहर आने की बात पता चली, तो मौसम सही होने पर शवों को दोबारा दफनाने के लिए ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे। यहां उन्होंने जो देखा, उसे देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। योमाना का शव भी बारिश के कारण कब्र से बाहर आ गया था, लेकिन वह पूरी तरह सही सलामत था।

ग्रामीण हैरान रह गए कि अब तक तो कब्र में रहने के कारण शव हड्डियों का ढांचा बन जाना चाहिए था, लेकिन शव एकदम ताजा था। ग्रामीणों ने हिम्मत करके शव को दोबारा दफना दिया। लेकिन आज भी उस लड़की कब्र से खुशबू आती है। इस खुशबू का राज क्या है, यह आज भी एक रहस्य है। शोधकर्ताओं के साथ धर्म गुरु भी इस बात का पता नहीं लगा पाए कि कब्र महकती क्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed