{"_id":"6a0c59ecc3a84ac114041bb9","slug":"stunt-video-man-crosses-bridge-while-dangling-beneath-it-video-goes-viral-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Stunt Video: पुल के ऊपर नहीं नीचे से पार की नदी, शख्स का कमाल का स्टंट देखकर होगी हैरानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Stunt Video: पुल के ऊपर नहीं नीचे से पार की नदी, शख्स का कमाल का स्टंट देखकर होगी हैरानी
Tue, 19 May 2026 06:09 PM IST
Jyoti Mehra
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Tue, 19 May 2026 06:09 PM IST
सार
Stunt Video: इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक शख्स ने पुल पार करने के लिए बिल्कुल अनोखा रास्ता चुना। उसने ऊपर से जाने की बजाय पुल के नीचे का रास्ता पकड़ लिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो
- फोटो : X/@aka_lvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Stunt Video: अब तक आपने पुल पार करने का एक ही तरीका देखा होगा, आराम से उसके ऊपर से गुजर जाना। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया हर दिन कुछ ऐसा दिखा देती है, जो हमारी सोच को पूरी तरह बदल देता है। इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखकर आप मान जाएंगे कि पुल पार करने के तरीके सिर्फ एक नहीं, कई हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक शख्स ने पुल पार करने के लिए बिल्कुल अनोखा रास्ता चुना। उसने ऊपर से जाने की बजाय पुल के नीचे का रास्ता पकड़ लिया। वीडियो में दिखाई देता है कि वह पुल के नीचे लगे खंभों और लोहे के पोल को पकड़कर एक से दूसरे पर झूलते हुए आगे बढ़ रहा है। उसका अंदाज बिल्कुल किसी जिमनास्ट या पार्कौर एक्सपर्ट जैसा नजर आता है।
विज्ञापन
दिलचस्प स्टंट देख होगी हैरानी
सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह इस मुश्किल काम को बड़ी सहजता से करता हुआ दिखता है, जैसे यह उसके लिए रोजमर्रा की बात हो। लेकिन असल में यह इतना आसान बिल्कुल नहीं है। खंभों पर लटकना, संतुलन बनाए रखना और लगातार आगे बढ़ते जाना, यह सब करने के लिए जबरदस्त ताकत, पकड़ और फिटनेस की जरूरत होती है, जो हर किसी के बस की बात नहीं।
विज्ञापन
शख्स की फिटनेस और आत्मविश्वास इस वीडियो में साफ झलकता है। वह न सिर्फ इस तरीके से पुल पार करता है, बल्कि वापस भी उसी अंदाज में लौटता है। नीचे खड़े लोग उसकी इस अनोखी ‘कलाबाजी’ को देखकर हैरान रह जाते हैं। कई लोग उसका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं, तो कुछ इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते दिखते हैं।
देखें वीडियो
When the map says "5-minute walk" but you refuse to get your brand new Nikes wet. Commitment level: absolute expert. Btw this badminton training. pic.twitter.com/YSkuDrYEhu
— Yourtght (@aka_lvn) May 18, 2026
सोशल मीडिया जमकर वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @aka_lvn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखते ही देखते यह लाखों लोगों तक पहुंच गया है और लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने उसकी तुलना बंदरों से करते हुए कहा कि उसकी ट्रेनिंग जरूर उनसे हुई होगी, तो किसी ने मजाक में लिखा कि जब इतना टैलेंट है, तो फिर पुल के ऊपर से चलने की क्या जरूरत।
Weird Video: सीढ़ी की जगह पत्नी पर खड़े होकर ठीक किया पंखे की तार, वीडियो देख याद आ जाएगा अमिताभ का गाना
Celebration Video: एग्जाम में 55% अंक का ऐसा जश्न देख लोग हुए हैरान, जमकर वायरल हुआ वीडियो