Viral Video: इस पक्षी को देख सांप बदल लेते हैं अपना रास्ता, देखते ही नोच- नोचकर उतार देता है मौत के घाट
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि यह पक्षी जमीन पर पड़े एक नकली सांप को असली समझ कर उस पर अटैक कर देता है। अपने लंबे पैरों और तेज पंजों से वो इतनी फुर्ती से वार करता है कि अगर असली सांप होता तो शायद एक सेकंड भी जिंदा न बचता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगल में अगर किसी चीज से डर लगता है तो वो आमतौर पर शेर, बाघ या तेंदुए जैसे बड़े शिकारी होते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि एक पक्षी भी इतना खतरनाक हो सकता है कि सांपों तक की नींद उड़ जाए? दुनिया में एक ऐसा पक्षी है जिसे लोग मजाक में नहीं बल्कि सच में सांपों का काल कहते हैं। ये कोई आम चिड़िया नहीं बल्कि सेक्रेटरी बर्ड है, जो अपनी खूबसूरती जितना ही अपने खतरनाक स्वभाव के लिए भी मशहूर है। इन दिनों इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।
सांप को मौत के घाट उतार देता है ये पक्षी
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि यह पक्षी जमीन पर पड़े एक नकली सांप को असली समझ कर उस पर अटैक कर देता है। अपने लंबे पैरों और तेज पंजों से वो इतनी फुर्ती से वार करता है कि अगर असली सांप होता तो शायद एक सेकंड भी जिंदा न बचता। यही वजह है कि असलियत में जब भी सेक्रेटरी बर्ड किसी जहरीले सांप को देखता है, तो पलभर में उसे मौत के घाट उतार देता है।
Secretarybird, the most elegant snake killer.
Known as “the archer of snakes,” is famed for its remarkable snake-hunting skills. This striking bird uses powerful kicks—up to 195 Newtons, five times its body weight—to kill prey in just 15 ms.pic.twitter.com/nXAuh9uR5dविज्ञापन विज्ञापन— Damn Nature You Scary (@AmazingSights) November 4, 2025
देखने में भी लगता है आकर्षक
देखने में यह पक्षी बेहद आकर्षक लगता है। लंबी टांगें, पतली गर्दन और सिर के पीछे कलम जैसी लंबी पंखों की कलगी। लेकिन जितना सुंदर है, उतना ही खतरनाक भी। ये अफ्रीका के खुले इलाकों में पाया जाता है और बाकी शिकारी पक्षियों की तरह आसमान में नहीं, बल्कि जमीन पर ज्यादा वक्त बिताता है। इसीलिए इसे ग्राउंड हंटर भी कहा जाता है।
इतने सेकंड में मार देता है अपना शिकार
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AmazingSights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है,
सेक्रेटरी बर्ड द आर्चर ऑफ स्नेक्स। दुनिया का सबसे खूबसूरत लेकिन घातक स्नेक किलर। यह पक्षी अपने शिकार को सिर्फ 15 मिलीसेकंड में मार सकता है और इसके पैर की किक की ताकत 195 न्यूटन तक होती है, जो इसके शरीर के वजन से पांच गुना ज्यादा है।”
सांप बदल लेते हैं अपना रास्ता
सोचिए जरा एक इंसान अगर अपने वजन से पांच गुना ज्यादा ताकत से लात मारे तो क्या हाल होगा। अब वही ताकत अगर किसी सांप पर पड़े तो अंजाम समझ ही सकते हैं। यही वजह है कि अफ्रीका में इस पक्षी को देखकर सांप भी रास्ता बदल लेते हैं। वीडियो सिर्फ 49 सेकंड का है, लेकिन इसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। अब तक इसे 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। किसी ने लिखा, “यह तो सांपों का बॉस निकला,” तो किसी ने कहा, “नेचर का असली निंजा।”