फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Simple looking cottages sold for crores in England know its specialty

पूरे 10 करोड़ में बिकी झील किनारे की ये झोपड़ी, इसके पीछे की सच्चाई जानकर रहे जाएंगे हैरान

Thu, 15 Jul 2021 08:28 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 15 Jul 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Simple looking cottages sold for crores in England know its specialty
Cottage - फोटो : YouTube

अब तक आपने आलीशान मकानों की कीमत करोड़ो में सुनी होगी लेकिन सोचिए अगर कोई आपसे कहे कि कोई झोपड़ी करोड़ों में बिक रही है तो क्या आप उसे खरीदाना चाहेंगे। जाहिर सी बात है आपका जबाब होगा कि क्यों कोई भी किसी झोपड़ी को करोड़ो में नहीं खरीदना चाहेगा लेकिन एक ऐसी झोपड़ी भी है जो थोड़े बहुत नहीं पूरे 10 करोड़ में बिकी है। यह झोपड़ी एक झील के किनारे ऊंचाई पर बनी हुई है। अब तक किसी ने भी इस झोपड़ी के बारे में ध्यान नहीं दिया था। लोग इसे साधारण सी झोपड़ी मानकर चल रहे थे लेकिन इस झोपड़ी की इतनी कीमत के बारे में जानने के बाद ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल जब इस झोपड़ी के बिकने के बाद इसकी सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रहे गए। तो चलिए जानते हैं कि क्या है इसमें इतना खास जो करोड़ो में है इसकी कीमत...

विज्ञापन

यह झोपड़ी बाहर से देखने में साधारण सी जरूर दिखती है लेकिन इस झोपड़ी का इंटीरियर अंदर से महलों जैसा है। बताया जा रहा है कि ये सिर्फ एक झोपड़ी नहीं बल्कि तीन बेडरूम वाला अच्छा-खासा घर है। इसमें आराम से पांच लोग रह सकते है। इसके मालिक के मुताबिक इससे पहले ये झोपड़ी 3 करोड़ में बिकी थी लेकिन उस समय यहां पर कोई सुविधाएं नहीं थी। दरअसल ये झोपड़ी 1964 में बनवाई गई थी। इसे खरीदने के बाद में इसके मालिक ने 2016 में इसके इंटीरियार पर काम किया है जिसके बाद इसे 10 करोड़ में बेचा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों तक यहां पर कई सिलेब्रिटीज किराए पर भी रहे। लोगों को लगता था कि यहां पर झील के किनारे होने के कारण लोग यहां रहने आते हैं लेकिन ये एक भूल थी अंदर ये झोपड़ी बहुत ही शानदार बनी हुई है। अगर बात की जाए यहां के नजारों की तो यह झोपड़ी एक झील के किनारे ऊंचाई पर बनी हुई है यहां का नजारा देखने में काफी शानदार लगता है।

विज्ञापन

झोपड़ी के अंदर हैं सारी सुविधाएं

अगर आपको लगता है कि ऐसी जगह पर खाना बनाने और रोशनी के लिए कैसे इंतजाम किया जाएगा तो आपको इसकी चिंता करने की जरुरत नहीं है। इसके अंदर सौर पैनल लगे हुए हैं इसलिए रोशनी की कोई परेशानी नही हैं। इसके साथ ही यहां पर सौर ऊर्जा से ही खाना भी बनाया जा सकता है।यहां पर पीने का पानी और स्नान करने के लिए भी सामुदायिक स्नान घर आदि बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed