लिफ्ट के पास बच्चे के साथ होने वाला था बड़ा हादसा, गार्ड ने बिजली की रफ्तार से बचाया
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता और फुर्ती की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लिफ्ट के पास मौजूद एक बच्चा अचानक खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चे खेलते-खेलते कब ऐसी जगह पहुंच जाएं, जहां जरा-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की याद दिलाता है। वीडियो में एक बच्चा लिफ्ट के आसपास नजर आता है। कुछ ही पल में वह लिफ्ट के दरवाजे और उसके खाली हिस्से के बीच ऐसी जगह पहुंच जाता है, जहां उसकी सुरक्षा को गंभीर खतरा दिखाई देता है। हालात तेजी से बिगड़ते हैं और बच्चे के नीचे गिरने की आशंका नजर आने लगती है। आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर बच्चे पर पड़ जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
एक पल भी नहीं गंवाया
गार्ड ने खतरा देखते ही बिना समय गंवाए बच्चे की तरफ दौड़ लगा दी। उसने तुरंत बच्चे को पकड़ने की कोशिश की और उसकी फुर्ती के चलते बच्चा नीचे गिरने से बच गया। पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि वीडियो देखने वाले भी कुछ सेकंड के लिए घबरा जाते हैं। अगर गार्ड की नजर समय पर बच्चे पर नहीं पड़ती या वह प्रतिक्रिया देने में थोड़ी भी देर करता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
Not all spells need words.
— Alwina Hex (@AlwinaHex) August 25, 2026
Some are just… noticing. Chk this bravery 👀 https://t.co/m27DMnRH1i pic.twitter.com/D4sK0vWeX2
गार्ड की फुर्ती ने टाला हादसा
इस घटना में सबसे ज्यादा चर्चा सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता को लेकर हो रही है। उसने न सिर्फ खतरे को तुरंत पहचाना, बल्कि बिना घबराए सही समय पर सही कदम भी उठाया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स गार्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा कर्मचारियों की जिम्मेदारी केवल परिसर पर नजर रखने तक सीमित नहीं होती। किसी आपात स्थिति में तुरंत फैसला लेना और लोगों की सुरक्षा कंफर्म करना भी उनके काम का अहम हिस्सा है।
लोगों ने कहा- सम्मान मिलना चाहिए
कई यूजर्स का मानना है कि गार्ड की बहादुरी और सूझबूझ को सम्मान मिलना चाहिए। आमतौर पर सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी को हम रोजमर्रा का काम मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं बताती हैं कि उनकी सतर्कता कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है। यह वीडियो भले ही कुछ सेकंड का है, लेकिन गार्ड की एक तेज प्रतिक्रिया ने बच्चे को संभावित बड़े हादसे से बचा लिया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।