फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Scooter rider fined Rs 20 lakh for not wearing helmet post goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral News: हेलमेट नहीं पहना तो स्कूटी सवार पर ठोका गया 20 लाख रुपये का चालान, रकम देखकर फिर जो हुआ...

Mon, 10 Nov 2025 11:24 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Nov 2025 11:24 AM IST
सार

Viral Post: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी चौकी पर ट्रैफिक पुलिस ने एक व्यक्ति को बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजात भी नहीं थे।

विज्ञापन
Scooter rider fined Rs 20 lakh for not wearing helmet post goes Viral on Internet see netizens reaction
लाखों में आया शख्स का चालान - फोटो : एक्स
loader

विस्तार

अगर एक दिन आपकी स्कूटी का चालान 20 लाख रुपये से भी ज्यादा का आ जाए तो क्या होगा? यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में, जहां एक स्कूटी सवार का चालान देखकर न सिर्फ वह खुद बल्कि पूरा सोशल मीडिया हैरान रह गया। चालान में जुर्माने की रकम थी पूरे 20 लाख 74 हजार रुपये। यह कोई मजाक या फिल्म का सीन नहीं, बल्कि असली घटना थी जिसने पुलिस विभाग तक में हड़कंप मचा दिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी चौकी पर ट्रैफिक पुलिस ने एक व्यक्ति को बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजात भी नहीं थे। ऐसे में नियम के मुताबिक उसका चालान काटा गया। लेकिन जब चालान की कॉपी देखी गई, तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। चालान की रकम थी 20 लाख 74 हजार रुपये।
विज्ञापन




चालान की रकम देख शख्स के पैरों तले खिसकी जमीन
थोड़ी ही देर में इस चालान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। किसी ने लिखा, “क्या अब स्कूटी चलाने के लिए करोड़पति होना जरूरी है?” तो किसी ने कहा, “इतना चालान तो बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों का भी नहीं होता।” लोगों ने इस पर खूब मीम्स भी बनाए और इसे सिस्टम की गलती बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइपिंग एरर के कारण हुई ये गलती
जैसे-जैसे मामला वायरल हुआ, ट्रैफिक पुलिस के अफसरों तक बात पहुंची और तुरंत जांच के आदेश दिए गए। जांच में पता चला कि यह किसी की जानबूझकर की गई गलती नहीं थी, बल्कि एक टाइपिंग एरर थी। दरअसल, सब इंस्पेक्टर ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 गलत तरीके से भर दी थी। सिस्टम ने इस धारा की संख्या को जुर्माने की रकम में जोड़ दिया, जिससे चालान की राशि लाखों में पहुंच गई। जब यह गलती सामने आई तो अधिकारियों ने तुरंत चालान को सही किया। अब जुर्माने की राशि घटाकर 4 हजार रुपये कर दी गई और वाहन मालिक को राहत मिली। पुलिस अधिकारियों ने सफाई दी कि यह गलती तकनीकी कारणों से हुई थी और आगे से ऐसा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


ऐसे सुलझा मामला
एक अधिकारी ने कहा, “ये एक टाइपिंग एरर था। सिस्टम ने ऑटोमैटिकली गलत एंट्री को फाइन अमाउंट में जोड़ दिया था। अब चालान को सही कर दिया गया है और संबंधित पुलिसकर्मी को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।” इस घटना ने दिखा दिया कि एक छोटी सी तकनीकी गलती कितनी बड़ी परेशानी बन सकती है। हालांकि अब मामला सुलझ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed