फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   worlds largest kidney

निकाली गई दुनिया की सबसे बड़ी किडनी, नवजात बच्चे बराबर बड़ी!

Wed, 22 Apr 2015 12:14 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
worlds largest kidney

डॉक्टरों का कहना है कि ये किडनी आम किडनी से लगभग 20

विज्ञापन
गुना ज्यादा बड़ी थी। उन्होंने कभी अपने डॉक्टरी करियर में इतनी बड़ी किडनी नहीं देखी थी।

डेली मेल के मुताबिक नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी किडनी को सुभाष यादव(बदला हुआ नाम)के शरीर से निकाला गया।

सुभाष क्रॉनिक रीनल फेलयर के शिकार थे। वो पेट, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब से खून और तेज बुखार रहने जैसे कई मुसीबतों से काफी परेशान थे।

वजन ने तोड़ डाला रिकॉर्ड

worlds largest kidney

किसी को नहीं पता था कि उनके बदन के अंदर ही एक इतनी बड़ी किडनी बन रही है जो किसी गर्भ में पल रहे नौ महीने के बच्चे की तरह होगी।


बता दें कि गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे बड़ी किडनी होने का रिकॉर्ड महाराष्ट्रा के धुले में रहने वाले एक आदमी के नाम था। उसकी किडनी का वजन 2.15 किलो ‌था।

डॉक्टरों ने कहा कि सुभाष की दोनों किडनियों में जबरदस्‍त इंफेक्‍शन हो गया था। उसे ना निकालने का मतलब था सुभाष की जान को जाने देना।

उसे ऑपरेट करने में डॉक्टरों को तीन घंटे का वक्त लग गया। अब पेशेंट ठीक है और किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed