इस आदमी के बट पर था दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर, वजन 110 किलो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम जब किसी अजीबोगरीब शरीर वाले इंसान को देखते हैं, तो एक बार को उसे देखते ही रह जाते हैं।
एक ऐसा ही केस चीन के बीजिंग शहर से भी है। यहां रहने वाले 37 साल के यांग जायबिन को दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर था।
डेली मेल के मुताबिक उनके बट पर बढ़ रहा ट्यूमर इतना ज्यादा बड़ा था कि उन्हें बेड पर लेटने में भी तकलीफ होती थी। वो इतने बड़े ट्यूमर की वजह से न ठीक से बैठ पाते थे और न ही लेट पाते थे।
वजन 110 किलो
सोचिए जब कोई इंसान 70 से 80 किलो का होता है, तो ही हम उसे बहुत मोटा कहने लगते हैं, लेकिन जरा यांग के बारे में जानिए जिसके ट्यूमर का वजन ही 110 किलो था।
यांग बताते हैं कि जब उनकी उम्र नौ साल की थी तभी उनके बट का मस्सा बढ़ने लगा था।
इससे बचने के लिए उन्होंने सर्जरी भी करवाई। लेकिन उससे कोई फायदा नहीं मिला और मस्सा धीरे-धीरे बढ़कर ट्यूमर बन गया।
हुआ ऑपरेशन
यांग के बारे में डॉक्टरों ने बताया कि वो न्यूरोफ्राइब्रोमेटोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे।
इस बीमारी में पेशेंट को नर्व ट्यूमर हो जाता है और यांग को जो ट्यूमर हुआ था वो इस दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर था।
16 घंटे चले इस ऑपरेशन में डॉक्टरों ने यांग के शरीर से ट्यूमर को बाहर निकाल डाला। ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा लेकिन कुछ दिनों तक यांग अभी ऑस्पिटल में ही रहेंगे।
पिता की दरिंदगी, बच्ची के रोने से था परेशान, ले ली जान!