फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   world's first skull transplant

दुनिया में पहली बार हुआ खोपड़ी का ट्रांसप्लांट

Sat, 06 Jun 2015 01:37 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
world's first skull transplant

साइंस की दुनिया इतनी से तेजी से आगे बढ़ रही है कि उसकी सफलता किसी को भी हैरान कर सकती है। हाल ही में जहां फेस ट्रांसप्लांट और सिर के ट्रांसप्लांट ने सुर्खियां बनाई थीं, वहीं अब पहली बार खोपड़ी के ट्रांसप्लांट ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है।

विज्ञापन


मामला आया है सीधे अमेरिका के ह्यूस्टन से। जिस 55 वर्षीय व्यक्ति की खोपड़ी और सिर की त्वचार ट्रांसप्लांट की गई वह कैंसर उपचार के चलते सिर के भारी घाव से जूझ रहे थे।
विज्ञापन


एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर और ह्यूस्टन मैथोडिस्ट अस्पताल के डाक्टरों ने बृहस्पतिवार को इस भारी सफलता की घोषणा की। उन्होंने बीती 22 मई को करीब 15 घंटे में इस जटिल लेकिन ऐतिहासिक खोपड़ी ट्रांसप्लांट को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

और भी अंगों का किया प्रत्यारोपण

world's first skull transplant

पेशे से सॉफ्टवेयर डेवलपर जेम्स बॉयसन का ह्यूस्टन मैथोडिस्ट अस्पताल में इस दौरान किडनी और अग्नाशय भी ट्रांसप्लांट किया गया।

सर्जरी के बाद बॉयसन की जारी तस्वीर में उनके सिर के ऊपर टांके दिखाई दे रहे थे। ये टांके उनके कानों से लगभग ढाई सेमी की ऊंचाई पर थे। यहां खोपड़ी और त्वचा को जोड़ा गया है।

बॉयसन को खोपड़ी और उसकी त्वचा में कैंसर था। इसकी कई बार सर्जरी की गई थी। इसके चलते उनकी खोपड़ी में गहरे जख्म हो गए थे। बॉयसन का इससे पहले 1992 में भी किडनी और अग्नाशय का ट्रांसप्लांट किया गया था।

तो ये कहते हैं डॉक्टर

world's first skull transplant

प्लास्टिक सर्जरी वाले दल का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर माइकल क्लेबक ने मीडिया को बताया कि यह नाड़ियों से जुड़ी बहुत ही जटिल प्रक्रिया थी। हमने खोपड़ी की हड्डी को और सिर की बाल उगाने वाली त्वचा को लगाया।

इस तरह का तिहरा ट्रांसप्लांटेशन पहले कभी नहीं किया गया। हमारी जानकारी में किसी की खोपड़ी और सिर की त्वचा का ट्रांसप्लांट अब तक नहीं किया गया।

ट्रांसप्लांट के बाद माइकल ने बताया कि वो काफी बेहतर महसूस कर रहें हैं। उन्हें ये सोचकर अच्छा लग रहा है कि अब वो वापस अपने काम और लोगों के पास लौट सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed