इस महिला के पेट से निकाला गया 21.5 किलो का ट्यूमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐरिजोना में रहने वाली मारसी डी कैरो को पेट का कैंसर था। उन्हें इस बात का पता भी था उसके पेट में ट्यूमर बढ़ता ही चला जा रहा था।
मिरर में छपी खबर के मुताबिक रुपयों की कमी के कारण वो अपना इलाज नहीं करा रही थी। पेट के ट्यूमर का नाम लिपोसारकोमा था जो मारसी के पेट के अलावा किडनी और गॉल ब्लैडर में भी फैल गया था।
21.5 किलो का ट्यूमर इतना बढ़ चुका था कि मारियो को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी थी। वो पेट के भारीपन और भयंकर दर्द से भी परेशान थी।
मिली मदद
मारियो का ऑपरेशन घंटों चला और डॉक्टरों ने उसके पेट के ट्यूमर को निकाल बाहर किया।
मारियो ने ऑपरेशन के बाद बताया कि अगर उनका ऑपरेशन न हुआ होता तो उनकी मौत बहुत जल्द ही दर्दनाक तरीके से होती।
खुश हैं वो
इतने बड़े ट्यूमर के पेट से निकल जाने के बाद अब मारियो बहुत राहत में हैं। अब वो पूल में स्विमिंग के लिए भी जाती हैं और जो चाहें वो मजे से करती हैं।
उन्होंने अंत में जोड़ा कि वो चाहते हुए भी वो दिन नहीं भूल पाएंगी जब वो अपने ट्यूमर का इलाज चाहती थी लेकिन कोई भी इंश्योरेंस कंपनी उन्हें फंड करने को तैयार नहीं थी।
इस सांप ने कटवाए लाखों को दस सालों तक हजारों चक्कर!