फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   woman with fish scales skin

मछली जैसी है इसकी चमड़ी, देखें अनोखा मामला

Mon, 15 Dec 2014 12:15 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:15 PM IST
woman with fish scales skin

वो ब्रिटेन में रहती है और उसका नाम नुसरत शाहीन है। उसकी उम्र 30 साल है और उसकी चमड़ी ऐसी है कि आप एक बार को चकित जरूर हो जाएंगे।



डेली मेल के मुताबिक नुसरत हारलीक्विन इकथायोसिस नाम की अनोखी बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में बदन पर चमड़ी आम लोगों के मुकाबले सात गुने रफ्तार से बढ़ती है।

इस वजह से चमड़ी में काफी नमी होती है और तैलीय हो जाती है। चमड़ी टाइट हो जाती है और तेजी से चमड़ी बनने की वजह से बदन पर काफी लाइनें आ जाती हैं। ये किसी मछाली जैसा दिखता है।


बनना चाहती है मॉडल

woman with fish scales skin

नुसरत बताती हैं कि तेजी से स्किन बनने की वजह से कई बार चमड़ी जगह-जगह से कट-फट जाती है। स्किन पर गहरी चोटें आती हैं और उनमें इंफेक्‍शन होने का भी खतरा रहता है।

इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता है। पर नुसरत ब्रिटेन में इस बीमारी की सबसे ज्यादा उम्र की महिला है।

नुसरत की हमेशा से ख्वाहिश थी कि वो एक मॉडल बनें। लेकिन इस बीमारी के चलते उन्हें व्हील चेयर पर ही रहना पड़ता है। क्योंकि जरा से बदन पर खिंचाव पड़ते ही वो फटने लगता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को हर वक्त बदन में दर्द रहता है। ये बहुत ही दर्दनाक होता है।
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed