हर रोज दस बार तक खिसकती है इसकी हड्डियां, अजब मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या ऐसा भी हो सकता है? एक बार हड्डी खिसकने के बाद इंसान अस्पतालों के चक्कर काटता रह जाता है। इंतजार करता है कि कब वो ठीक हो जाए।
पर, इंगलैंड के हेरफोर्ड में एक ऐसी महिला भी है जिसके लिए उसकी हड्डियों का खिसकना बहुत ही आम है। डेली मेल के मुताबिक इतना आम की हर दिन में उसकी हड्डियां अपने सही जगह से दस बार तक डिस्लोकेट हो जाती हैं।
38 साल की जोजो एहलर्स डैनलोस सिंड्रोम की शिकार है। इस मेडिकल कंडिशन से शिकार व्यक्ति की हड्डियां इतनी ढीली होती हैं कि कब वो बदन के अंदर ही खिसक जांए, कोई भरोसा नहीं होता। इसकी तीव्रता जोजो के साथ ज्यादा ही है।
आप भी जानें इस बीमारी के बारे में
जोजो कहती हैं कि वो इस बीमारी की बचपन से ही शिकार हैं। बहुत पहले ही उन्हें पता चल गया था कि जिंदा रहने के लिए उन्हें अपनी जरूरत से ज्यादा केयर करनी पड़ेगी।
जोजो की बाकी की जिंदगी एकदम सामान्य है। वो पांच बच्चों की मां हैं। लेकिन वो मानती हैं कि सामान्य होने के बावजूद उनकी जिंदगी कठिनाईयों से भरी है है।
उन्हें जमहाई लेने, ड्राइविंग करने और यहां तक के दरवाजा खोलने तक में बहुत अड़चन आती है। जरा सी भी चूक और उन्हें अस्पताल जाना पड़ता है। वो सालभर में 100 बार से ज्यादा हॉस्पिटल के दर्शन करती हैं।
जीती हैं पूरी जिंदगी
जोजो की मां कहती हैं कि जोजो एक जिंदादिल औरत है। इतनी मुश्किलों के बीच भी वो खुश होकर जीती हैं। उनके बदन में हर जगह डिस्लोकेशन हो चुका है।
फिर चाहें वो उनके पैरों की नन्ही उंगलियां हों या फिर कमर, कंधा या मसूड़े। हर जगह। जोजो मसूड़े के खिसकने के बाद कई दिनों तक बोल नहीं पाती हैं।
इस बीमारी की वजह से उनके बदन के अंदर काफी बार हैमरेज हो चुका है। वो दवाइयां लेती हैं पर इस बीमारी का कोई सटीक इलाज है नहीं। बस ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखना ही सही है।