फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   woman who hasn't eaten for seven years

दिन में 50 बार उल्टी करती है ये महिला, नहीं खाया सालों से खाना

Wed, 11 Mar 2015 02:07 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
woman who hasn't eaten for seven years

लोगों को भी ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब बीमारियां होती हैं जिन्हें देखकर हम क्या आप भी खूब हैरत में पड़ जाएंगे। अब इसी मामले को ले लीजिए।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक इंगलेंड के बोल्टन में रहने वाली 25 साल की निकोला निकोल्स मैन फ्लू नाम के एक माइल्ड फ्लू से साल 2008 में पीड़ित हुई थी। उस बीमारी के बाद से वो कभी भी ठीक से खा-पी नहीं पाई।

हर रोज 50 बार तक उल्टी करने वाली निकोला ने जब डॉक्टर को इस बारे में बताया तो पता चला कि उन्हें गैस्ट्रोपेरेसिस है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें पेट मसल्स पैरालाइज हो जाती हैं। वो ठीक से काम नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन


नहीं खाया सात सालों से खाना

woman who hasn't eaten for seven years

निकोल इस बीमारी की वजह से कुछ भी ठोस खाना खा सकने के काबिल नहीं हैं। अब इस वजह से उनके पेट में सीधे लिक्विड खाने और ग्लूकूज को खून की नली से भेजा जाता है।

ये उसे एनर्जी देती है। वो पिछले सात सालों से ऐसी ही जिदंगी जी रही है। आपको हैरत होगी जानकर कि इस बीच निकोल ने दो बच्चों को भी जन्म दिया।

प्रेगनेंसी के दौरान भी वो ब्लड स्ट्रीम  से ही खाना लेती रही। उनके पति का नाम बेन हैं और वो 27 साल के हैं। निकोल के साथ बेन हर पल खड़े रहते हैं।

झड़ गए बाल भी

woman who hasn't eaten for seven years

निकोल को इस बीमारी से इतनी दिक्कत हुई कि उनके बाल झड़ गए। आने वाले दिनों में भी वो इस बीमारी से पीछे छुड़ा पाएंगी इसका कुछ कहा नहीं जा सकता।

ऐसी जिंदगी जीने के बाद भी निकोल कहती हैं कि वो सबसे लकी औरत हैं। उन्हें उनके पति का साथ है और उनके बच्चे बहुत ही प्यारे हैं।

अब उनके बच्चे थोड़े बड़े हो गए हैं और वो ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed