फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   woman's vagina made from pig's intestine

सुअर की आंत से बनाई गई इस महिला की वैजाइना

Mon, 16 Feb 2015 03:29 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 03:29 PM IST
woman's vagina made from pig's intestine

इस महिला को ये शिकायत थी कि वो चाहकर भी संबंध नहीं बना पाती है। उसे सेक्स करने में दिक्कत होती है और काफी असहज महसूस करती है।



डेली मेल
के मुताबिक इस महिला की जांचों में पाया गया कि वो स्केलोडर्मा से पीड़ित है। ये वो मेडिकल कंडिशन होती है जिसमें वैजाइना संकरी हो जाती है।


वैजाइना के संकरे और संकुचित होने के कारण डॉक्टरों को भी अपनी जांचें करने में काफी दुविधा हुई। महिला का इलाज चेक गणराज्य के लेजन के युनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हुआ।

विज्ञापन

पहली बार वैजाइना को किया गया चौड़ा

woman's vagina made from pig's intestine

आपको जानकर हैरत होगी ऐसी सर्जरी पहली बार कि गई जिसमें इस महिला के वैजाइना को चौड़ा किया गया। ऐसा करने के लिए डॉक्टरों ने सुअर की आंत का प्रयोग किया।

सुअर की आंत से एक हिस्सा निकाला और उसकी जाली बनाकर वैजाइना के कोने कोन में लगाया। एक मिलिमीटर मोटे इस मेश या जाल को ऐसे बनाया चढ़ाया गया कि उस जगह महिला के टिशू अपने आप आएंगें और बढ़ेंगे।

इस सर्जरी को मेडिकल भाषा में मेश ऑगमेंटेड वैजाइनल रिकंस्ट्रक्‍शन भी कहा जाता है।

महिला अब ठीक है

woman's vagina made from pig's intestine

इस ऑपरेशन के बाद महिला की वैजाइना पहले से ज्यादा चौड़ी हो गई है। डॉक्टरों ने कहा कि वो अब स्वस्‍थ है और सेक्स के लिए भी तैयार है।

बता दें कि सुअर के टिशू को पहले भी सांइस डर्मोटॉलोजी और कार्डियोलोजी के कई मामलों में प्रयोग करती रही है। डॉक्टरों ने बताया कि यूरोपीय राष्ट्रों में भी कई महिलाएं इस शिकायत से पीड़ित रहती हैं, पर जल्दी डॉक्टरों के पास जाकर बताने में कतराती हैं।

इस ऑपरेशन को करवाने के बाद महिला ने बताया कि अब उसे पूरी तरह से महिला होने का अहसास हो रहा है। सुअर का मेश थोड़े दिनों बाद बॉडी खुद ही अबजॉर्ब कर लेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed