फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   12 kg tumour in removed from women's abdomen after 6 months

इस औरत के पेट में था 12 किलो का ट्यूमर, छह महीने रही अंजान

Wed, 17 Dec 2014 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Dec 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
12 kg tumour in removed from women's abdomen after 6 months

मेडिकल सांइस की दुनिया इतनी हैरान कर देने वाली भी हो सकती है, इस बात को यकीन करना मुश्किल है। आप धीरे-धीरे मोटे हो रहें हों और पेट के निकलने को आप वजन बढ़ने से ही जोड़कर देखें, तो आप गलत साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन


हम आपको डरा नहीं रहें, बल्कि इस मामले के मद्देनजर सचेत कर रहें हैं कि हो सकता है वजन बढ़ने की सोच गलत हो और पेट में एक ट्यूमर बढ़ रहा हो।

ईप्रहार के मुताबिक मुंबई के पारेल में रहने वाली एक महिला के पेट में 12 किलो का ट्यूमर था। पिछले छह महीने से उनका वजन बढ़ रहा था, लेकिन उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि इसकी वजह ट्यूमर है।

विज्ञापन

ट्यूमर था कैंसर वाला

12 kg tumour in removed from women's abdomen after 6 months

पिछले कुछ दिनों से इस महिला को पेट में कड़ापन रहने की शिकायत थी। उन्हें चलने-फिरने में भी समस्या थी। इस शिकायत को जब वो डॉक्टर के पास लेकर गई तो उनका सीटी स्कैन और एमआरआई भी हुआ।

पता चला कि पेट में बड़ा सा ट्यूमर है जो बढ़ रहा है। ग्लोबल हॉस्पिटल के कंसल्टेंट जनरल सर्जन डॉ निमेश शाह ने बताया कि इस महिला को ना ‌ही पेट दर्द और ना ही किसी इंफेक्‍शन की शिकायत इन छह महीनों में हुई।

वो खुद हैरान थे ये देखकर कि महिला को कैसे पता नहीं चला और ट्यूमर अब इतना बढ़ चुका था कि कैंसर के स्टेज में जाने वाला था।

हुई सर्जरी

12 kg tumour in removed from women's abdomen after 6 months

मामले की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टरों ने फौरन महिला की सर्जरी की। सर्जरी सफल रही और उनके पेट से 12 किलो के ट्यूमर को निकाल दिया गया।

इस ट्यूमर की तस्वीरें जारी नहीं की जा सकीं। डॉक्टरों ने बाद में बताया कि महिला को लिपोसाकोमा था। ये ऑपरेशन चार घंटे तक चला और इसमें 4 बोतल खून को बदला गया।

ये एक दुर्लभ मामला था। अगर इसे पेट में छोड़ दिया जाता तो हो सकता था कि इससे महिला का गुर्दा, फेफड़े और दिमाग तक असर हो गया होता। ट्यूमर निकाले जाने के बाद अभी भी डॉक्टर कई चरणों में महिला के पेट में बचे हुए कुछ ट्यूमर के छोटे अंश को ‌रेडिऐशन थेरेपी से निकाल बाहर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed