मशीन ने छिलके सा उतार दिया सिर! आंखें भी नोंच की बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेयर ड्रायर और अन्य कई मशीनों का प्रयोग अगर बहुत धड़ल्ले से करती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।
जिन मशीनों को हम सबसे सुलभ और आरामदायक समझते हैं, वो हमारे लिए कितने जानलेवा साबित हो सकते हैं, ये मामला उसका जीता-जागता उदाहरण हैं।
डेली मेल के मुताबिक चेक गणराज्य में रहने वाली चार बच्चों की मां, 27 साल की पेट्रा नोवोत्ना पोनीटेल बना चुकी थीं। उन्हें अपने हेयरस्टाइल में कुछ बदलाव लाना था इसलिए एक इलेक्ट्रिक ड्रिल की मदद से उसमें कर्ल ला रही थी।
मशीन ने खींच लिया पूरा सिर
तभी कुछ बड़ा फटाफट हुआ। गोल-गोल घूमने वाली इस डिवाइस में उनके बाल उलझ गए और पलों में ही ड्रिलर ने उनके बालों को सिर के साथ ही बाहर की तरफ झोर से खींच लिया।
मशीन ने उनके सिर को खोपड़ी से ऐसे अलग किया कि इस महिला की माथे, आंख और भौंए तक पूरी तरह से उतर गई। किसी टॉफी को छिलके से अलग किए जाने जैसा था ये, पूरी तरह से उतार देना।
खैर आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया और वहां उनकी जांच शुरू की गई। डॉक्टरों को उनकी प्लास्टिक सर्जरी करने को ही एक मात्र रास्ता बताया।
खून और खोपड़ी ही बस बची थी
पेट्रा दर्द से बुरी तरह से कराह रही थी। उनका दर्द इतना असहनीय था कि उन्हें सीधे ऑपरेशन के लिए भेजा गया। डॉक्टरों ने नौ घंटे चले ऑपरेशन में पेट्रा की खून से सनी खोपड़ी पर चमड़ी वापस चढ़ाई।
इस कठिन ऑपरेशन में उन्होंने पेट्रा के हाथ और पैर से स्किन निकाली और उसे उसकी खोपड़ी पर वापस लगाया। अब वो ठीक हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।