रहस्य या फिर सच्चाई? सिर के आगे और पीछे, दोनों तरफ एक ही चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अजीबोगरीब चेहरे वाले कई लोग देखें होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसे चेहरे के बारे में सुना है जिसमें एक ही सिर में आगे और पीछे एक से चेहरे हों?
दह्यूमनमार्वेल्स के मुताबिक कहा जाता है कि इंगलैंड में एडवर्ड मोरड्रेक नाम का अमीर शख्स रहता था। वो एक भला इंसान था और काफी टैलेंटेड भी। लेकिन उसका चेहरा ऐसा था जैसा आप अभी इस तस्वीर में देख रहें हैं।
ये तस्वीर सच्ची नहीं है और सोच के आधार पर बनाई गई मोम की एक मूर्तिभर है। ये उनके मौत के काफी समय बाद बनाई गई थी।
कहा जाता है एडवर्ड ने किया था सुसाइड
इस बात के कोई ठोस सुबूत नहीं हैं कि एडवर्ड असलियत में ऐसे ही दिखते थे जैसा तस्वीरों में हैं। माना जाता है कि वो इंगलैंड के राजशाही परिवारों में से एक थे और पेशे से संगीतगार और लेखक थे।
सिर के पीछे वैसा ही एक और चेहरा होना पैरासिटिक ट्विन हो सकता है। मानने वाले ये भी कहते हैं कि सिर के पीछे की तरफ का चेहरा एक लड़की का था, जो एडवर्ड की बहन रही होगी।
एडवर्ड के किस्सों की मानें तो 23 साल के नौजवान उम्र में उन्होंने सुसाइड कर लिया था। उन्हें कहां दफनाया गया, ये भी पता नहीं? कहते हैं कि उस जगह को तबाह कर दिया गया। यकीनन उनका चेहरा मेडिकल साइंस की दुनिया में सनसनी मचाने के लिए काफी था।