..और जब जुड़वा बेटियों के पिता निकले अलग-अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जुड़वा बेटियों के डीएनए टेस्ट ने एक महिला की पोल खोल दी। जुड़वा बेटियों के असली सच का तब पर्दाफाश हुआ जब महिला ने बेटियों के पिता से उनके गुजारा-भत्ता के लिए कोर्ट में अपील की। और कोर्ट ने बेटियों के डीएनए टेस्ट करने को कहा।
द न्यूयार्क टाइम्स की खबर के मुताबिक मामला न्यूजर्सी का है। पति से अलग रह रही महिला ने अपनी दो वर्षीय दो जुड़वा बेटियों के गुजारा-भत्ता दिए जाने के लिए कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने महिला की दो जुड़वा बेटियों के डीएनए टेस्ट करने को कहा। लेकिन महिला को डीएनए टेस्ट कराना मंहगा पड़ गया।
दूसरी जुड़वा बेटी का पिता कोई और
डीएनए टेस्ट में खुलासा हुआ कि उसके पति की एक ही बेटी है जबकि दूसरी जुड़वा बेटी का पिता कोई और है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद न्यूजर्सी पैसिक काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज सोहेल मोहम्मद ने महिला के पति को केवल अपनी बेटी को ही गुजारा-भत्ता देने का आदेश दिया।
वहीं महिला ने कोर्ट में स्वीकार किया कि उसने एक सप्ताह में अपने पति और एक अन्य व्यक्ति के साथ संबध बनाए। महिला को दोनो जुड़वा बेटियों का जन्म वर्ष 2013 में हुआ था। कुछ समय से महिला अपनी दोनों जुड़वा बेटियों के साथ पति अलग रह रही थी।