औरत की पीठ से लेकर पैर तक फैला 25 किलो का ट्यूमर, देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर में कब क्या हो जाए, इसका पता लगा पाना मुश्किल होता है। कई बार सालों बाद लोगों को पता चलता है कि वो किसी जानलेवा बीमारी से ग्रस्त हैं। ऐसा भी होता है कि हम अपने बदन को हल्के में ले लेते हैं और छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं।
अगर इंसान गरीब हो, तब तो बीमारी को नजरअंदाज करना तय सा हो जाता है। मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक मिलिए चीन की एक 35 वर्षीय महिला से जिसके पूरे बदन पर काफी बड़े आकार का ट्यूमर फैल चुका था।
युआन नाम की इस औरत की पीठ से ये ट्यूमर बढ़ना शुरू हुआ और उसके पीठ के निचले हिस्से से लेकर पैर और ऐड़ी तक जा पहुंचा।
देखने लायक नहीं बचा था शरीर
सड़कों पर लोगों के जूते पॉलिश कर अपना गुजर बसर करने वाली युआन बताती हैं कि जब उनका जन्म हुआ था तब से ही पूरे बदन में भूरे रंग के दाग धब्बे थे।
उम्र बढ़ने के साथ ही वो बढ़ते गए और ट्यूमर बन गए। रूपयों के अभाव में वो कभी डॉक्टर से इसके लिए बेहतर इलाज करवाना संभव ना करा सकीं।
पिछले 10 सालों में युआन का ट्यूमर बढ़ी तेजी से फैला और उसका वजन 25 किलो हो गया। ट्यूमर का वजन इतना ज्यादा हो गया कि शरीर पर बोझ बन गया। अब युआन ना बैठ पाती और ना ही चल पाती।
किसी ने की मदद
युआन की ऐसी स्थिति देखकर किसी शख्स ने युआन की मदद की। युआन की सर्जरी होना बहुत जरूरी था। अगर ऐसा ना किया जाता, तो उसकी मौत हो जाती।
युआन के ट्यूमर को हटाने के लिए कई सर्जनों ने मिलकर 10 घंटे तक ऑपरेशन किया। इसके बाद जाकर युआन को अपने शरीर के वजन से ज्यादा भारी ट्यूमर से निजात मिली।
ट्यूमर उसके शरीर पर जितना भयावह था, अलग करने के बाद भी उतना ही। लेकिन, युआन की जान बच गई और ऑपरेशन सफल रहा।