दो साल के बच्चे की नाक में घुसा चम्मच, दिमाग तक जा पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी जानते हैं कि बच्चे नासमझी में कोई भी चीज पकड़ लेते हैं और उसके साथ खेलने लगते हैं। चीन के हुबी प्रांत के वुहान में रहने वाले एक परिवार का बच्चा यूं ही खेलने में बिजी था।
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक दो साल के हुआन जेचिंग को लकड़ी का चम्मच हाथ लगा। चीन के लोग उसे चॉपस्टिक बोलते हैं और इसी से खाना खाते हैं। हुआन के पिता उस दिन हुआन के साथ घर पर थे।
हुआन को खेलता छोड़कर वो अपना कुछ काम करने लगे। वो काम कर ही रहे थे कि उन्हें हुआन की आवाज जोर से सुनाई दी। वो दौड़कर उसके पास पहुंचे।
अरे, ये क्या हो गया?
हुआन की हालत अपने बेटे को देखरक खराब हो गई। उनके होश ही उड़ गए जब उन्होंने देखा कि हुआन के नाक के अंदर चॉपस्टिक चली गई है। हुआन के नाक से खून बहे जा रहा था और उसका रोना बंद ही नहीं हो रहा था।
वो उसे फौरन अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टरों ने फटाफट बच्चे का इलाज शुरू किया। सिर के सीएटी टेस्ट में पता चला कि बच्चे के नाक से चॉपस्टिक होते हुए उसके दिमाग में जा पहुंची है।
दिमाग में तीन इंच तक घुसी चॉपस्टिक को निकालने के लिए डॉक्टरों को बच्चे को ऑपरेट करना पड़ा। हुआन को बचा लिया गया है। उसकी किसी भी नसों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।
इस पुरुष के निकल आए स्तन, यकीन ना हो तो पढ़ें खबर!
5 फुट 7 इंच लंबा है ये पांच साल का बच्चा!
खुली थी खोपड़ी, वायलिन बजाते हुए इसने करवाई अपनी सर्जरी!