तीन दिन की नवजात, खुद ही पी लेती है बॉटल वाला दूध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप इसे इस बच्ची का कारनामा ही कह सकते हैं। सिर्फ तीन हफ्ते की इस बच्ची ने डॉक्टरों से लेकर आम लोग सभी को अपने आप बॉटल पकड़कर दूध पीने के बाद हैरत में डाल दिया है।
डेली मेल के मुताबिक इंगलेंड के एसेक्स में अमारा चीजडोजी ने हाल ही में जन्म लिया है। हैरत की बात है कि उसने बॉटल वाला दूध तभी से खुद से पीना शुरू कर दिया जब वो तीन दिन की थी।
उसके लिए बॉटल पकड़ना भी नहीं होता। बॉटल देने पर वो खुद ही उसे पी लेती है। उसे देखकर उसकी मां बहुत खुश है।
आपको बता दें कि ऐसा इससे पहले कभी कोई केस रजिस्टर नहीं किया जिसमें नवजात बच्चा खुद से अपना बॉटल पकड़ ले और पी भी ले।
पर ठीक नहीं
हमेशा ये एडवाइस किया जाता है कि नवजात को जन्म के पहले छह महीने तक मां का गाढ़ा दूध ही पिलाना चाहिए।
ऐसा नहीं करने पर बच्चे की तबियत खराब हो जाती है और उसे बाहर का दूध या फिर खाना किसी तरह सूट नहीं करता है।
अमारा की मां मिस चीजडोजी कहती है कि जब उनकी बेटी बॉटल का दूध पीती है, तो वो उसे लगातार देखती रहती हैं।
वो इस बात का ख्याल रखती हैं कि कहीं उसका दूध इधर-उधर ना गिर जाएं। सबको दंग कर देने वाली इस नन्ही बच्ची की मां को कई माताओं ने अपना ही दूध पिलाने का कहा है।
उनके मुताबिक दूध सक करने से बच्चे के जबड़े मजबूत होते हैं और वो अपनी मां के और करीब जाता है।