फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   this woman scratches her own skin

अपना ही बदन नोचने पर मजबूर है ये औरत, लेकिन क्यों!

Mon, 20 Jul 2015 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Jul 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
this woman scratches her own skin

दो बच्चों की यह मां बहुत ही दर्दनाक स्थिति से गुजर रही है। 34 साल की एलिस मान को बिना बात अपनी ही खाल नोचने की बीमारी है। यह एक दिन में लगभग तीन घंटे अपनी खाल नोचने में ही बिता देती है और अब ये खुद को बचाने के लिए सबसे मदद मांग रही है।

विज्ञापन


डर्मैटिलोमेनिया नाम की यह बीमारी एक तरह की दिमागी स्थिति है जिसके कारण मरीज एक खास तरह की हरकत करने से खुद को रोक नहीं पाता और घाव या नुकसान होने के बावजूग करता रहता है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है और एलिस अब संज्ञानात्मक व्यवहार उपचार शुरू करने वाली हैं। एलिस को उम्मीद है कि इससे उनकी हालत में कुछ सुधार आएगा।
विज्ञापन


एलिस कहती हैं,'' मैं अपनी खाल नहीं नोच कर खुद को तकलीफ नहीं देना चाहती लेकिन मैं मजबूर हूं। जैसे लोग नाखून खाने की अपनी आदत से मजबूर होते हैं। ऐसा कर के पहले तो मुझे बहुत सुकून मिलता है लेकिन बाद में शर्म महसूस होती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजाने में की कर डालती है खुद को घायल

this woman scratches her own skin

एलिस कहती हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता कब वे खुद को नोचने लगती हैं, जैसे टीवी देखते देखते या कुछ भी काम करते करते वह करने लगती हैं।

उन्हें याद है जब वे नौ साल की थीं तब पहली बार उन्होंने स्कूल ब्रेक के दौरान अपने घुटने से पपड़ी निकाल डाली थी। तभी से यह आदत उनके पीछे लगी है। वह ज्यादातर अपने पैर की खाल नोचती हैं लेकिन सीने, चेहरे, हाथ या शरीर का और कोई भी हिस्सा इससे अछूता नहीं है।

वह बताती हैं कि उन्हें अपनी त्वचा बिलकुल मुलायम चाहिए इसीलिए अरग कहीं भी जरा  सी भी खरोच या पपड़ी देख लेती हैं तो नोचने लगती हैं। जब तक वहां निशान नहीं पड़ जाता, वो ये करती रहती हैं।

धब्बेदार पैरों ने कर दिया शर्मिंदा

this woman scratches her own skin

एलिस का पति उसे रोकता भी है लेकिन वह नहीं रुख पाती। एलिस के दो बच्चे हैं और उन्हें चिंता है कि उनकी इस आदत का कहीं उनके बच्चों पर भी गलत असर न पड़े। एक बार उन्होंने अपनी बेटी को अपने चेहरे से पपड़ी नोचते देखा था तो वह डर गई थीं। वह उम्मीद करती हैं कि जब तक उनका बेटा थोड़ा बड़ा होगा तब तक वे इस बीमारी से निजात पा चुकी होंगी।

एलिस को अफसोस होता है कि अपनी खराब त्वचा के कारण न तो वे छोटे कपड़े पहन पाती हैं, न बच्चों को स्वीमिंग के लिए ले जा पाती हैं। वे आशा करती हैं कि किसी लेजर ऑपरेशन से उनके ये दाग धब्बे चले जाएं ताकि उन्हें शर्मिंदा न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed