दुनिया में पहली बार दोनों हाथ किए गए ट्रांसप्लांट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल्टमोर के दो साल के बच्चे जियोन ने शरीर में इनफेक्शन के कारण गंवा दिए थे दोनों हाथ। लेकिन आधुनिक चिकित्सा का कारनामा देखिए, उसको दोनों हाथ फिर से लगा दिए गए।
डाक्टरों ने बताया कि जियोन हार्वे दुनिया का पहला सबसे कम उम्र का दोनों हाथों का ट्रांस्पलांट करवाने वाला पेशेंट बना है।
फिलाडेल्फिया के बच्चों के अस्पताल की 40 डॉक्टरों की टीम ने ग्यारह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेशन में सफलता पाई।
जियोन अपने हाथों से हल्के वजन वाली चीजें उठाना और हाथों के मूवमेंट को सीख रहा है।
शरीर में इन्फेंक्शन की वजह से गंवाए थे हाथ
इससे पहले जब जियोन के हाथों को इन्फेंक्शन की वजह से काटना पड़ा था, तब उस ऑपरेशन के साइड इफैक्ट की वजह से उसकी एक किडनी और पैर को भी ट्रांसप्लांट किया गया था। जियोन को किडनी उसकी मां पैटी रे ने दी थी।
लेकिन इस बार हाथों का ट्रांसप्लांट होना था। नए हाथों का ये फैसला खुद जियोन का ही था। जियोन की मां ने हिम्मत बांधी और उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया।
अब डॉक्टरों के सामने समस्या थी, नए हाथों की। डॉक्टरों ने दान-दाताओं की लिस्ट इक्ट्ठा की। पंद्रह लोग जियोन को हाथ दान करने के लिए तैयार हो गए। और फिर डक्टरों ने इस चमत्कार को अंजाम दे डाला।