फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   teenager who feels labor pain all the time

हैरतअंगेज! इस किशोरी को हर समय होती है प्रसव पीड़ा

Tue, 03 Mar 2015 10:36 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
teenager who feels labor pain all the time

यकीनन पीरियड्स का दर्द ही महिलाओं और लड़कियों पर भारी गुजरता है। ये ऐसा दर्द होता है जिसकी थोड़ी-बहुत चिंता हर लड़की को रहती ही है।

विज्ञापन


पर, डेली मेल के मुताबिक मिलिए इस 13 साल की बच्ची से जिसका एक-एक पल दर्दभरा होता है। वो भी ऐसा दर्द जिसे दुनिया के सबसे भयानक पीड़ाओं में गिना जाता है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के केंट में रहने वाली लूसी लो हर समय प्रसव पीड़ा को झेलती है। वो हर वक्त बेड पर लेटे रहने को मजबूर है और जोर-जोर से रोती भी है।

एक दुर्लभ डिसऑर्डर से पीड़ित

teenager who feels labor pain all the time

जब पहली-पहली बार लूसी को इस दर्द की शिकायत हुई, तो डॉक्टरों को लगा कि शायद कॉन्स्टीपेशन के कारण ऐसा हो रहा होगा।

पर महीनों बाद भी जब लूसी को दवाइयों से मदद नहीं मिली और पीड़ा बढ़ती ही चली गई, तब डॉक्टरों को कुछ अचरज हुआ। उन्होंने लूसी के सभी पेट से जुड़े टेस्ट कर डाले।

उन्होंने जांच के बाद बताया कि लूसी एक दुर्लभ तरीके के पेट से जुड़े डिसऑर्डर से पीड़ित है। इसे मेडिकल साइंस की दुनिया में सुपिरियर मेसेंटेरिक आरटेरियल सिंड्रोम कहते हैं।

छोटे आंत की है दिक्कत

teenager who feels labor pain all the time

डॉक्टर ने बताया कि लूसी की छोटी आंत का एक हिस्सा ड्योडनम दो धमनियों के बीच में दब गया है। इस वजह से ड्योडनम ब्लॉक हो गया है।

इस ब्लॉकेज की वजह से उसे पीड़ा होती है, जो हर समय कायम रहती है। ये दर्द इतना भयावह होता है मानो किसी को लेबर पेन हो रहा हो।

लूसी के परिवार वालों ने लूसी के लिए अच्छे इलाज की मांग लोगों से की है। लूसी के फेसबुक पेज और अन्य जगहों से लोगों से फंड की याचना की है ताकि इस बच्ची को फिर से ठीक किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed