चंद्रमा पर बच्चे पैदा करने की चाहत पूरी करेगा ये बैंक, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान जगत में हर दिन नई नई खोज होती रहती है। इस बार वैज्ञानिकों ने ऐसी खोज कर डाली है जिसके बारे में जानकर आप भी आश्चर्य करेंगे। धरती पर जीना तो वैसे ही मुहाल हो रखा है इसलिए अब चांद पर घर गृहस्थी बसाने का प्लान चल रहा है।
जी हां, अब चंद्रमा पर भी इंसान के स्पर्म को स्टोर करके वहां अपनी पीढ़ी को आगे बढ़या जा सकता है। जापान के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के वातावरण में स्टोर किए गए फ़्रीज-ड्राई स्पर्म से स्वस्थ चूहे को पैदा किया है।
चंद्रमा पर स्पर्म बैंक
इस सफल प्रयोग के बाद कहा जा रहा है कि पृथ्वी से अलग ले जाकर स्पर्म का इस्तेमाल करना संभव है। स्पेस में खुद को जिदा रखना आसान नहीं है। International Space Station (आईएसएस) पर रेडिएशन पृथ्वी के मुकाबले 100 गुना ज्यादा होता है। चूहे का फ्रीज किया ड्राई स्पर्म सैंपल स्पेस स्टेशन पर नौ महीने से स्टोर कर रखा गया था, बाद में इसे पृथ्वी पर एक खास तापमान में रखा गया।
इस ड्राई स्पर्म से स्वस्थ चूहों को पैदा किया गया।
इंसान के स्पर्म को भी किया जाएगा स्टोर
इसके बाद इसकी पूरी प्रक्रिया का जिक्र नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस की रिपोर्ट में किया गया। स्पेस से धरती की आवाजाही में स्पर्म के डीएनए को थोड़ा नुक़सान पहुंचा था लेकिन चूहे एकदम फिट थे।
तो अब धरती पर बढ़ रहे आतंक से घबराइए मत, चंद्रमा पर घर बन चुका है।