ऐसी मसाज, जिसमें चेहरे पर रेंगते हैं घोंघे, आप भी देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्लर या स्पा का रूख करती हुई औरतें काफी खुश रहती हैं। आखिर तरह-तरह के मसाज से जो रिलैक्स होने का अहसास होता है, वो कहा नहीं जा सकता।
डेली मेल के मुताबिक ये ऐसा मसाज है जिसको करवाने के पहले आपके पास हिम्मत होनी चाहिए। क्योंकि ये हर किसी के बस की बात नहीं।
हम बात कर रहें हैं घोंघे वाले मसाज की जिसमें चेहरे पर घोंघे रेंगते हैं। माना जाता है कि ये चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अफ्रीकी स्नेल सबसे अच्छे
स्नेल या यूं कहें कि घोंघे में कोलाजन, ग्लाईकॉलिक एसिड, एंटीबायोटिक्स और तमाम दूसरे तरह के कंपाउंड होते हैं। इसके चलने से स्किन अच्छी होती है और चोटों के निशान भी चले जाते हैं।
कहा जाता है अफ्रीकी घोंघे सबसे अच्छे होते हैं। इस फ्रांस और रूस में सबसे ज्यादा मसाज के लिए यूज किया जाने लगा है।
जहां कई औरतें अपना डर छोड़कर इस मसाज के लिए आगे आई हैं वहीं घोंघे को पैदा करवाने और बढ़ाने वाले किसानों को भी फायदा हुआ है। उनकी सेल बढ़ी है।