फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   sex change surgery from being a man to a woman

सर्जन ऐसे करते हैं लिंग का बदलाव, मर्द को बना देते हैं औरत

Sun, 06 Dec 2015 09:02 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
sex change surgery from being a man to a woman

लिंग बदलवाने का फैसला लेना ही किसी के लिए आसान नहीं होता। जो भी ऐसा करने का फैसला लेते हैं, उन्हें भी खुद को मानसिक तौर पर तैयार करना होता है।

विज्ञापन


डेली मेल
के मुताबिक लिंग बदलाव की सर्जरी काफी गंभीर होती है। किसी पुरूष के गुप्तांग को महिला में परिवर्तित करना एक लंबी प्रतिक्रिया है।
विज्ञापन


यूरोपियन सोसायटी ऑफ यूरोलॉजी ने एक ऐनिमेशन की मदद से बताया है कि असल में ये सर्जरी होती कैसे है। उन्होंने बताया कि लिंग बदलाव की इस सर्जरी में कैसे मर्द के पेनिस (लिंग) को महिला की योनि का रूप दे दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन से पहले होते हैं कई टेस्ट

sex change surgery from being a man to a woman

सर्जरी के बाद जो नई योनि बनाई जाती है वो ऑर्गेज्म महसूस करने के लायक होती है। लेकिन ऑपरेशन के भी पहले सेक्स चेंज करवाने वाले आदमी को मानसिक रूप से इसके लिए तैयार होना पड़ता है।


उसे दो साइकोलॉजिकल टेस्ट से गुजरना होता है। उसके स्वास्‍थ्य की भी पूरी जांच होती है ताकि ये तय किया जा सके कि शरीर सर्जरी के लिए तैयार है या नहीं।


ऐसा आदमी जो सेक्स चेंज करवाना चाहता है उसे पहले 18 महीने औरतों की तरह जीना पड़ता है। उनकी जीवनशैली और तरीको को अपनाना पड़ता है। एक हॉर्मोन थेरेपी भी करवानी होती है।

तो ऐसे होता है ऑपरेशन

sex change surgery from being a man to a woman

एनिमेशन के मुताबिक सबसे पहले मरीज को ऑपरेशन टेबल पर लेटा दिया जाता है। इसके बाद उसके दोनों पैरों को दोनों तरफ खोलकर ऑपरेट करने की जगह बनाई जाती है।

शुरूआत में ही उसके अंडाशय की थैली में बड़ा कट लगाकर अंडाशय को बाहर निकाल लिया जाता है। इसके बाद अगला बड़ा कटा पेनिस यानी के लिंग पर लगाया जाता है। इस लिंग पर लंबाई में ऊपर से नीचे की ओर कट लगता है और ऊपर की चमड़ी को नीचे की ओर धकेल दिया जाता है।

लिंग के अंदर मौजूद तीन तरह की नसों को अलग किया जाता है। डॉर्सल नर्व बंडल जो लिंग का अहसास दिलाती हैं उसे, ग्लैंस, जो कि पेनिस के सबसे ऊपर का हिस्सा होता है उसे और यूरेथ्रा जहां से वीर्य और पेशाब का स्‍त्राव होता है, तीनों को अलग किया जाता है।

फिर शुरू होता है असली ऑपरेशन

sex change surgery from being a man to a woman


अलग करते हुए इस कट को काफी गहराई तक लगाया जाता है। इनको भीतर से काटने के दौरान गुप्तांग में उसी हिस्से को छोड़ा जाता है जहां से पेशाब रीलीज हो सके। बाकी हिस्से को काट के शरीर से अलग कर दिया जाता है।


फिर पेनिस का वो हिस्सा जिसे धकेल कर बिठाया गया होता है उसको उल्टे मोड़कर आगे की तरफ लाया जाता है और पेशाब वाली नली के साथ जोड़ा जाता है। वहीं ऊपर की ओर बची चमड़ी पर योनि बनाई जाती है। इसमें दो छेद बनाए जाते हैं और नीचे हालिया जोड़े गए हिस्से से ऐसे जोड़ दिया जाता है कि वो योनि बन जाए।


आखिर में सर्जन कटे हुए अंडाशय की थैली को इस तरह सिल हाल ही बनाए योनि से जोड़ देते हैं कि वो पूरी तरह से योनि बन जाए। रिसर्च बताते हैं कि इस सर्जरी के बाद कई पेशेंट एक अच्छी सेक्स लाइफ जी पाते हैं।


http://www.dailymail.co.uk/health/article-3346063/How-surgeons-perform-sex-change-Eye-watering-animation-reveals-stage-man-woman.html#v-2593855332742379662


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed