इस महिला की पीठ पर निकल आई नाक, यकीन न हो तो पढ़ें खबर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरी दुनिया में अजब-गजब करिश्मे होते रहते हैं। उनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जिन पर वाकई भरोसा करना नामुमकिन सा लगता है।
लेकिन डेली मेल में छपी ये खबर पढ़कर आप इसे मानने को बाधित हो जाएंगे। खबर के मुताबिक पुर्तगाल के लिसबन में रहने वाली ईगस मौनिज नाम की औरत को स्पाइनल पैरालिसस नाम की बीमारी थी।
रीढ़ की हड्डी में हुई इस बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसकी पीठ पर स्टेम सेल ट्रीटमेंट का सहारा लिया।
अपनाया ये तरीका
ईगस की रीढ़ की हड्डी के नसों में हुए डैमेज को ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने उसकी नाक से एक टिशु निकालकर उसकी रीढ़ की हड्डी में डाला।
डॉक्टरों को लगा कि नाक की टिशू पीठ में डालने से कुद वक्त बाद उसकी रीढ़ की हड्डी का पैरालिसिस ठीक हो जाएगा।
उन्होंने उसका ऑपरेशन किया और कुछ वक्त बाद उसको घर भेज दिया।
होने लगा दर्द
ऑपरेशन के आठ साल बाद ईगस को पीठ में तेज दर्द की शिकायत हुई। आठ साल बाद वो अपने पीठ का हाल देखकर दंग तो तब रहे गई उसने अपनी ही पीठ पर एक नाक उगी देखी।
जब वो डॉक्टरों के पास पहुंची तो जांच के बाद पता चला कि सालों पहले कराई गई सर्जरी उलटी पड़ गई है।
इस वजह से ही इस महिला की पीठ पर 3 सेंटीमीटर की नाक उग आई है जिसके अंदर हड्डी भी थी।
हटाई गई नाक
एक अजब सी नाक पीठ पर उगता देख डॉक्टरों ने ईगस का दोबारा ऑपरेशन किया और उसके शरीर से इस नाक को अलग किया।
ऑपरेशन आयओवा सिटी के अस्पताल में किया गया। डॉक्टरों ने कहा कि स्टेम सेल की ये खासियत होती है कि वो दूसरे टाइप के सेल में बदल जाते हैं।
ठीक समय पर इलाज ना होने की वजह से ये कैंसर सेल में तब्दील हो जाते हैं और इससे पेशेंट की जान भी चली जाती है।
पहले भी आए है केस
आपको बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की खबरें आ चुकीं हैं।
इससे पहले चीन के एक लड़के का कार एक्सीडेंट हो जाने की वजह से उसकी नाक पूरी तरह से टूट थी।
उसकी हालत इतनी खराब थी कि वो सांस लेने लायक नहीं बचा था। ऐसे में डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए एक नाक को उसी के माथे पर ट्रांसप्लांट की जिससे वो अपनी असली नाक ठीक होने तक सांस लेता रहा।