फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   Kazakhstani village got hit by Mysterious Sleeping Sickness

ये है 'कुंभकरणों' का गांव: रहस्यमयी है जगह

Wed, 17 Dec 2014 03:43 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
Kazakhstani village got hit by Mysterious Sleeping Sickness

मजाक-मस्ती में हम कई बार यही कहते हैं कि सोना इस दुनिया का सबसे आसान और मजेदार काम है। अगर मौका मिले, तो हम भी सब कुछ छोड़ कर बस सोते रहें।

विज्ञापन


पर, क्या कभी सोचा आपने कि कैसा होगा वो जीवन जिसमें वाकई आपको बस सोना पड़े और बस सोना पड़े? डेली मेल के मुताबिक उत्तरी कजाकस्तान के कलाची नाम के एक गांव में ज्यादातर लोग सोते रहते हैं।
विज्ञापन


ये कोई मजाक नहीं है और ना ही लोगों का शौक, पर ऐसा हो रहा है। डॉक्टरों ने इस सोने वाली महामारी का नाम करार दे दिया है। वो भी इस बात से हैरत में हैं कि  आखिर ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा क्यों  हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले हैं परेशान

Kazakhstani village got hit by Mysterious Sleeping Sickness

पिछले चार सालों से इस बीमारी ने गांव के लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इस अंजान सी बीमारी में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इनमें कई बड़े भी शामिल हैं।

वहां के लोगों का कहना है‌ कि इस बीमारी से ग्रसित लोग होश में नहीं रहते। 600 लोगों में से 14 प्रतिशत लोग इस बीमारी के शिकार हैं और इसकी संख्या बस बढ़ती ही जा रही है।

लोगों को सोने से पहले यहां इस बात का डर सताता है कि वो फिर शायद कभी उठे ही नहीं। सोने वाला शख्स थका हुआ सा दिखता है, कुछ बोलता नहीं है और याद्दाश्त भी काफी कमजोर ही रहती है।

नहीं मिले कोई सबूत

Kazakhstani village got hit by Mysterious Sleeping Sickness

डॉक्टरों ने सभी ऐसे लोगों की जांच की। उन्होंने देखा कि किसी को भी कोई वायरस या फिर बैक्टीरिया इंफेक्‍शन नहीं है। इस जगह के पानी और मिट्टी में भी ऐसा कोई रसायन नहीं मिला है जो स्लीपिंग ‌सिकनेस की वजह हो।

डॉक्टरों ने बताया ऐसे लोगों को कई झटके आते हैं और मतिभ्रम के शिकार होते हैं। ठीक ठीक अभी कुछ बताया नहीं जा सकता, पर कहा जा रहा है इस गांव से कुद मील दूरी पर ही रूस की एक युरेनियम की खान है।

इस खान से निकलता धुंआ हवा को जहरीला बनाता है और उड़ते हुए इस गांव में जा पहुंचता है। तभी लोग टॉक्सीन वाली हवा को सूंघने से ऐसी हालत में पहुंच जाते हैं। इस खान से निकलने वाली रेडिऐशन इस जगह पर 16 गुना ज्यादा स्ट्रॉग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed