फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   massive hairball removed from toddlers stomach

4 साल के बच्चे के पेट से निकला 4 फुट के बालों का गुच्छा, तस्वीरें

Mon, 16 Mar 2015 03:45 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
massive hairball removed from toddlers stomach

चार साल का नन्हा सा शिवम बीते कुछ महीनों से तेज पेट दर्द से काफी परेशान रहता था। उसके पेट का बीतते दिनों के साथ फूलता चला जा रहा था। ऐसा क्यों हो रहा है, उसके मां-बाप को इसका कोई आइडिया नहीं था।

विज्ञापन

विज्ञापन

डेली मेल
के मुताबिक जब शिवम के पिता सुनील कुमार ने उसे अस्पताल में पहली बार दिखाया, तो पेट के इंफेक्शन का मामला सामने आया। लेकिन इलाज के बाद भी वो ठीक नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिवम के पिता सुनील और मां मुन्नी देवी के पास अपने बच्चे को दिल्ली के एम्स में ले जाने के अलावा कोई ऑन्शन नहीं बचा था।

सीटी स्कैन से सामने आई बात

massive hairball removed from toddlers stomach

शिवम का सीटी स्कैन हुआ। पता चला कि उसके पेट में बालों के कई गुच्छे जगह-जगह फंसे हुए हैं। उसके पेट, छोटी आंत, बड़ी आंत, लिवर और ब्लैडर हर जगह बाल थोड़े-थोड़े फैले हुए थे।

इस वजह से उसकी बॉडी के कई हिस्से आराम से काम नहीं कर पाते थे। उसे दर्द होता था और पेट फूलता चला जा रहा था। सर्जनों ले बताया कि शिवम को ऑपरेट कर बालों को निकालना होगा ताकि वो बच सके।

शिवम के पेट की सर्जरी एक घंटे तक चली। कम चीरे के साथ डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह से ठीक कर दिया। वो हैरान थे ये देखकर उसके नन्हे से पेट में चार फीट तक के बाल भरे हुए थे। ये जानलेवा थे।

अपने ही बालों को खाता था

massive hairball removed from toddlers stomach

बाद में जब डॉक्टरों ने शिवम के मां-बाप से बाल पेट तक जाने की बात पूछी, तो उसकी मां मुन्नी देवी ने बताया कि वो अपने ही बाल दिन भर खाता रह‌ता था।

मुन्नी को लगता कि सभी बाल उसके मल से निकल जाते होंगे। इसलिए कभी खास परवाह नहीं की। उसे कोई अंदाजा नहीं था कि एक दिन इन बालों की वजह से शिवम को जान के लाले पड़ जाएंगे।

अब वो कहती हैं कि शिवम के सभी बाल उतरवा देंगी। उन्होंने कहने के बाद ऐसा ही किया। ऐसा करने से ना शिवम के बाल होंगे और ना ही वो उन्हें खा सकेगा दोबारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed