मिलिए उल्टे सिर वाले से इस अनोखे इंसान से!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस आदमी का शरीर ऐसा है कि वो व्हीलचेयर में बैठ नहीं सकता। उसके शरीर की बनावट ऐसी है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा।
डेली मेल के मुताबिक ब्राजील के मॉन्टे कार्लो में सालों पहले एक बच्चे ने जन्म लिया था जिसका सिर और पूरा शरीर अजीबोगरीब था।
उसकी पूरी बॉडी मुड़ी हुई सी थी और सिर उल्टा। आम तौर पर इंसानों में गले के ऊपर चेहरा और फिर सबसे ऊपर सिर की बनावट होती है। लेकिन इस शख्स की रूप उससे भिन्न था, जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं।
इस व्यक्ति का नाम क्लॉडियो वीयरा डी ऑलिवेरा है और अब वो 37 साल का है।
सब ने कहा-'मार डालो इसे'
जब क्लॉडियो का जन्म हुआ तो उसे सांस लेने में परेशानी होती थी। उल्टे सिर के साथ लेटना और सांस ना ले पाने की वजह से कई लोगों समेत डॉक्टर तक ने क्लॉडियो की मां को कहा कि उसे खाना-पीना ना दे और मरने दे।
लेकिन, इन सब के बीच क्लॉडियो फिर भी जी गया। उसे व्हीलचेयर में भी बैठने में दिक्कत होती, तो उसने अपनी मां से उसे स्कूल ले जाने के लिए बोला।
आप यकीन नहीं मानेंगे कि जिस क्लॉडियो की सब पहले कभी मर जाने की बात करते थे, वही पढ़ाई में बहुत अच्छा निकला। उसने स्कूल तो क्या युनिवर्सिटी लेवल तक अपना लोहा मनवाया और आखिरकार एक एकाउंटेंट भी बना।
बना मोटिवेशनल स्पीकर
उसकी सक्सेस स्टोरी से बहुत लोग प्रभावित हुए। अब क्लॉडियो एक एकाउंटेंट के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी बन गया। उससे सेशन्स कई लोग अटेंउ करने आते हैं।
जिंदगी को लेकर उसका जोश और पॉजिटिव नजरिए को देखकर जैसे वो सबमें जान भर देता है। उसके कई दोस्त और करीबी हैं। वो सबका प्यारा है।
उसकी मां बताती हैं कि उन्होंने बचपन से ही क्लॉडियो को अपने दूसरे बच्चों की तरह ही देखा। उसे जिंदगी जीने की पूरी आजादी और खुद को एक्सप्लोर करने की भी।
अपने बारे में बढ़िया से बताते हुए क्लॉडियो कहते हैं कि वो आर्थेग्रिपोसिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी में बचपन से ज्वाइंट डीफॉरमेशन हो जाती है।
किसी भी वजह से हो सकता है
इस बीमारी के पीछे कोई भी कारण हो सकता है। जैसे मां के यूट्रस में ज्यादा जगह ना होना, पेशियों में कोई अबनॉरमेल्टी, खून के बहाव में दिक्कत या फिर मां का लंबे दौर तक बीमार रहना।
इस बीमारी में जोड़ ठीक से बढ़ नहीं पाते और आड़े-तिरछे से कहीं को भी बढ़ जाते हैं जिससे बॉडी में ऐसी कर्व बनती है जिससे शरीर अजीबोगरीब दिखता है।
अब तक हर 3000 बच्चों में से किसी एक में इस बीमारी को देखा जाता है और जन्म से पहले ही इस डिक्टेक्ट आसानी से कर लिया जाता है।
इसके ट्रीटमेंट में फिजियोथेरेपी, सर्जरी ही कारगर है। मेडिकल सांइस से जुड़े ऐसे ही और भी दंग कर देने वाले केसेज सुनना चाहते हैं तो क्लिक करें