फुटबॉल जितना हुआ इस शख्स के अंडकोष का आकार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर में हल्का सा भी सूजन आने पर देखने वाले इंसानों को पता चल जाता है। सोचिए जरा, क्या होता होगा इस आदमी का हाल जिसके चलने या बैठने पर उसका शरीर न सिर्फ बहुत अटपटा दिखता होगा बल्कि बहुत ही तकलीफ भी देता होगा।
हम बात कर रहें हैं इंगलैंड के लिवरपूल में रहने वाले बॉब डे की जिसके अंडकोष का आकार बढ़कर चार किलो तक जा पहुंचा।
मेट्रो के मुताबिक हालत तो तब खराब हो गई जब उसे बैठने और हल्का सा चलने फिरने में भी भारी तकलीफ और गुप्तांग में दर्द होना शुरू हो गया।
की बात
दरअसल, बॉब के अंडकोष में ट्यूमर था। लेकिन बॉब अपनी हकीकत जानते हुए भी परिवार के किसी भी सदस्य को इस बारे में नहीं बताया।
वो ऐसा कुछ भी सीरियस बताकर अपने परिवारवालों को परेशान नहीं करना चाहते थे।
लेकिन सच्चाई छुपती तो कब तक? फुटबॉल जितने अंडकोष का आकार जब पैंट पहनने के बाद भी साफ तौर पर दिखने लगा तो परिवार के सदस्यों ने बॉब से बात की।
कराया इलाज
इसके बाद जिंदगी बचाने और चैन से बिताने के लिए बॉब के अंडकोष की सर्जरी हुई और उसके चार किलो के ट्यूमर को निकाल लिया गया।
इसके बाद अब बॉब सुरक्षित हैं और अपनी जिंदगी को चैन से बिताकर भी खुश हैं। अगर वो ये ऑपरेशन न करवाते तो डॉक्टरों के मुताबिक ये कैंसर फेफड़े तक भी फैल जाता और बॉब की जान चली जाती।
'इट हैपंस ओनली इन इंडिया'... देखें मजेदार तस्वीरें