फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   Man with a transplanted face

एक शख्स के तीन चेहरे, आखिर में भाया उधार का चेहरा

Wed, 24 Jun 2015 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 24 Jun 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
Man with a transplanted face

ऐसा कई बार सुना होगा कि किसी हादसे के बाद इंसान का चेहरा इस कदर बिगड़ गया कि उसे प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी। मेडिकल साइंस इतनी आगे बढ़ गई है कि अब किसी के भी बिगड़े चेहरे को देखने लायक बना दे।

विज्ञापन


लेकिन इस आदमी के साथ ऐसा हुआ कि सुनने वाले को भी यकीन करने में मुश्किल हो। ये है रिचर्ड नोरिस जिन्होंने करीब 18 साल पहले गलती से अपने ही चेहरे पर गोली चला लेने के कारण अपने चेहरे खो दिया था।
विज्ञापन


इस हादसे में उनकी नाक, दांत और होंठ पूरी तरह बेकार हो गए थे। वे न तो कुछ खा पाते थे न सूंघ पाते थए। उनका चेहरे इतना बिगड़ गया था कि शर्म के मारे न तो वो कहीं बाहर जाते थे न किसी से मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई चेहरे बदले पर कोई नहीं भाया

Man with a transplanted face

यूं तो रिचर्ड की पहले भी कई सर्जरी हुई थीं लेकिन कोई भी इतनी सफल नहीं रहीं। डॉक्टरों का कहना था कि पलकों के ऊपर वाला हिस्सा और होंठ जैसे अंगों को दोबारा बना पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी।

जोशुआ काफी परेशान हो चुके थे, वो सर्जरी से पाए चेहरे से खुश नहीं थे। उसमें उन्हें हमेशा कोई न कोई कमी सी लगती थी। ये चेहरा उन्हें काफी बनावटी लगता था और जोशुआ चाहते थे कि कोई चेहरा मिले जिसे पाकर वो संतुष्ट महसूस कर सके।

रिचर्ड के लिए वरदान बन कर आया एक दूसरे व्यक्ति का चेहरा। 2012 में एक कार हादसे में अपनी जान गंवा चुके 21 साल के जोशुआ एवरसानो के परिवार वालों से बात की गई तो वे उसका चेहरा दान करने के लिए राजी हो गए।

दान में मिले चेहरे से खिल उठी जिंदगी

Man with a transplanted face

फिर क्या था, रिचर्ड के बिगड़े चेहरे को ठीक ठाक रूप देने के लिए 150 डॉक्टरों  की टीम ने 36 घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद रिचर्ड को जोशुआ से मिलता जुलता हुआ चेहरा ट्रांसप्लांट कर दिया। रिचर्ड ने जब पहली बार अपना नया चेहरा देखा तो वो डॉक्टरों और जोशुआ के परिवार वालों का शुक्रिया करते नहीं थक रहे थे।

अब उनके पास ऐसा चेहरा था जिसे लोग देख कर डर नहीं रहे थे। रिचर्ड की पहले भी कई सर्जरी हुई थीं लेकिन कोई भी इतनी सफल नहीं रही जितनी यह वाली थी।

जोशुआ को उम्मीद है उसके नए चेहरे से लोगों को उम्मीद बंधेगी कि एक जीवन में कई चेहरे मिल सकते हैं। वो मिसाल बनना चाहते हैं कि अगर चेहरा या शरीर बिगड़ा है तो कभी न कभी जरूर सुधर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed