फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   man found with 16 tools in stomach

इस आदमी का पेट बना टूल बॉक्स, मिले 16 से भी ज्यादा औजार!

Mon, 14 Jul 2014 10:26 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
man found with 16 tools in stomach
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसी घटना सामने आई जो किसी को भी चौंका दे।
विज्ञापन


आपने अभी तक लोगों के पेट में कील और कैंची मिलने जैसी खबरों को तो पढ़ा ही होगा, लेकिन पेट में इतने टूल्स मिलने वाली ये खबर वाकई अलग है।

इंदौरसिटी में छपी खबर के मुताबिक जेल में रह रहे एक कैदी को पेट में भयंकर दर्द की शिकायत थी। माधो सिंह नाम के इस कैदी को अलीराजपुर जेल से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

हुई जांच

man found with 16 tools in stomach
डॉक्टरों ने उसकी हालत को समझने के लिए उसके पेट का एक्स-रे किया। एक्स-रे में आई रिपोर्ट देखकर तो वो दंग ही रह गए।

उन्होंने देखा कि माधो के पेट में कई सारे छोटे-बड़े औजार पड़े हैं जिन्हें निकालना बहुत ही जरूरी है।

अगर ऐसा डॉक्टर ना करते तो वो मर जाता। डॉक्टरों ने माधो की गंभीर स्थिति देखते हुए उसका इलाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा चला ऑपरेशन

man found with 16 tools in stomach
तकरीबन साढ़े तीन घंटे चले इस ऑपरेशन में डॉक्टरों ने माधो के पेट से 16 औजार बाहर निकाले।

उन्होंने बताया कि पेट फाड़ने पर उन्हें ऐसा लगा कि माधो को पेट कोई टूल बॉक्‍स बन गया हो।

उन्होंने उसके पेट से छह इंच का पाना, पेचकस, ब्लेड, नट, पत्‍थर के टुकड़े, पेन, सुई सहित 16 आइटम बाहर निकाले।

अभी माधो ठीक है।

ऐसी ही हैरतअंगेज खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed