{"_id":"5b2f7d804f1c1bc2378b5966","slug":"man-creates-a-home-just-look-like-a-spaceship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष यान जैसा दिखने वाला घर, पहली झलक देखते ही हैरान हो जाते हैं लोग","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
अंतरिक्ष यान जैसा दिखने वाला घर, पहली झलक देखते ही हैरान हो जाते हैं लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
इस तस्वीर को देखकर कोई भी इसे स्पेस से धरती पर लौटे अंतरिक्षयान समझने की भूल कर सकता है, लेकिन ये 250 वर्ग फुट में बने एक घर की है। यह 1969 में चांद पर उतरे अपोलो 11 जैसे दिख रहे आठ कोने वाले इस घर में तीन स्टील के बीम लगे हुए हैं।
विज्ञापन
इससे यह जमीन से 9 फुट ऊपर तक स्थित हो सकता है। इसमें रसोईघर, भोजन कक्ष भी बना हुआ है। इसमें लगी खिड़कियों से नदी और पहाड़ो का नजारा देखा जा सकता है। इसके अलावा रात की टिमटिमाती लाइट का लुत्फ उठाने के लिए छत पर पारदर्शी गुंबद लगी हुई है। कोलंबिया नदी के करीब बने इस घर को आर्किटेक कुर्ट हग्स ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन