शार्क से अब इंटरनेट को बड़ा खतरा, ध्वस्त हो सकता है नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपको पता है कि दुनिया भर में इंटरनेट फ्लो और कनेक्टिविटी की बड़ी वजह अंडरवॉटर केबल नेटवर्क है?
अगर नहीं, तो जानें ये बात। अगर आज हम दुनिया भर में हर जगह इंटरनेट पर कनेक्टेड हैं, तो इसका कारण अंडरवॉटर केबल नेटवर्क ही है।
डेली मेल के मुताबिक इन्हीं केबल्स से इंटरनेट एक्सेस करना और किसी भी सर्च इंजन को चूज करना बेहद आसान होता है। लेकिन पानी में गहरे रहने वाले शार्क अब इस नेटवर्क के लिए खतरा हैं।
काट देते हैं केबल
आपको बताएं कि गूगल के एक कर्मचारी ने इस बात का खुलासा किया है कि पानी में शार्क उनके केबल्स को काट देते हैं।
इस वजह से उनकी कनेक्टिविटी टूट जाती है और काफी दिक्कतें होती हैं। इसकी वजह होती है इन केबल से निकलने वाली मेगनेटिक फील्ड।
शार्क ऐसे समझते हैं कि मैगनेटिक फील्ड किसी मछली के परेशानी में होने का सिग्नल हैं और वो उस पर अटैक करने जा पहुंचते हैं।
तोड़ते है शीशें
उन्होंने ये बताया कि ऐसा समझने की वजह से वो ग्लास का तोड़ देते हैं जिसमें केबल बंद रहते हैं।
नेटवर्क कंपनियों की ये पूरी कोशिश होती है कि वो अपने केबल को बचाकर रखें, लेकिन शार्क के बढ़ते हुए अटैक से ये संभव कर पाना दिक्कत में है।
नेटवर्क का टूटना यानी के इंटरनेट की रीढ़ का सीधा खत्म होना। इस मामले में गूगल जैसे नेटवर्क जायन्ट ने अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है।
पर ऐसा माना जा रहा है कि इस दिक्कत ये गूगल हो या ऐपल, सभी परेशान चल रहे हैं।