हैरतअंगेज! इसके पैरों में जुड़े हैं हाथ, कभी नहीं देखा होगा ऐसा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम के दौरान सबसे ज्यादा होने वाले एक्सीडेंट की लिस्ट में चीन सबसे टॉप पर आता है। वहां मिलों, फैक्टि्यों और कंस्ट्रक्शन यूनिट्स में काम करने वालों के साथ होश उड़ा देने वाली एक्सीडेंट के मामले सामने आते रहते हैं।
डेली मेल के मुताबिक ये मामला आया है चीन के चांगशा प्रांत से जहां जाउ नाम के आदमी के साथ एक बड़ी दुर्घटना घटी। वो दरअसल फैक्ट्री में काम करता है।
एक गोल घूमने वाले ब्लेड मशीन में जाउ का हाथ काम करते हुए गलती से आ गया और वहीं का वहीं कट गया। दुर्घटना घटते ही उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने हाथ को जोड़ा पैरों में
जैसे ही जाउ को अस्पताल ले जाया गया, वैसे ही उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों का कहना था कि जाउ के कटे हुए हाथ को बचाया जा सकता है।
समय रहते अगर उनके हाथों को जिंदा ख लिया गया तो ऐसा किया जा सकना मुमकिन है। उन्होंने जाउ को ऑपरेट किया। उसके हाथों को पैरों में ग्रैफ्ट कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि हाथों को जिंदा रखना जरूरी है।
तब तक जब तक उनके बाजू की नसें और पसलियां ठीक नहीं हो जाती। एक महीने जाउ को हाथ पैरों में रखकर ही जीना पड़ा। उसके बाद डॉक्टरों ने जाउ के पैर से हाथ फिर हटाए और बाजू में ले जाकर जोड़ दिया। अब जाउ ठीक हैं।