बिना नाक के बच्ची हुई पैदा, यकीन ना हो तो देखें ये तस्वीरें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे बच्चे को देखा है जिसके चेहरे पर प्राकृतिक तौर पर नाक है ही नहीं?
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक ब्रिटेन में रहने वाली 17 महीने की टेसा ईवन्स जन्म से ही बिना नाक के पैदा हुई हैं।
है दुर्लभ बीमारी
टेसा एक प्यारी सी छोटी बच्ची है जो कंप्लीट कंजेनिटल आरहीनिया नाम की दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है।
इस बीमारी में नाक ना होने की वजह से पीड़ित व्यक्ति किसी भी चीज को सूंघने की काबिलियत को खो देता है। फिर भी उसे सर्दी और जुखाम हो सकता है।
टेसा के साथ भी ऐसा ही है। उसकी मां ग्रेन बताती हैं कि टेसा हमेशा खुश रहती है और डांस करना पसंद करती है।
होगी नकली नाक
टेसा के भविष्य को देखते हुए उसके माता-पिता ने टेसा को प्रॉस्थेटिक नाक लगवाने की बात सोची है।
इस नकली नाक से उसका चेहरा एकदम नॉर्मल हो जाएगा और टेसा हर वो काम कर पाएगी जो नाक ना होने की वजह से अभी नहीं कर पाती है।
टेसा के प्रॉस्थेटिक नाक का ऑपरेशन इस साल के अंत में किया जाएगा।
ऐसी ही अजीबोगरीब खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें